लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा एंड महिंद्रा को चौथी तिमाही में 1,635 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: May 28, 2021 17:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली 28 मई वाहन एवं ट्रैक्टर निर्माता स्वदेशी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. (एमएंडएम) ने शुक्रवार को बताया कि उसे वर्तमान परिचालन से मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में एकीकृत 1,635 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।वित्तवर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में उसे 588 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

एमएंडएम ने शेयर बाजार को बताया कि जनवरी-मार्च 2021 तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 21,456 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में यह 16,315 करोड़ रुपये रही थी।

वही पूरे वित्त वर्ष 2020-21 कंपनी का शुद्ध मुनाफा 3,702 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त 2019-20 में 2,713 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी को वित्त वर्ष 2020-21 में 74,278 करोड़ रुपये की आय हुई, जो वित्त वर्ष 2019-20 में हुई 75,382 करोड़ रुपये की आय से कम है।

एकल आधार पर कंपनी को कर के भुगतान के बाद 31 मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में 48 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। पिछले वर्ष की इसी अवधि में उसे 2,502 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी की जनवरी-मार्च 2021 तिमाही की आय बढ़कर 13,512 करोड़ रूपये हो गई। उसे इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में 9,144 करोड़ रुपये की आय हुई थी।

एमडंएम के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष अनीश शाह ने कहा, ‘‘चुनौतियों से भरे वर्ष में शानदार प्रदर्शन करने के लिए हमारे सभी सहयोग श्रेय के हकदार हैं। हमारा प्राथमिक उद्देश्य लोगों को पहले और सहयोगियों तथा समाज को सुरक्षित रखना है। हमने पूंजी आवंटन कार्यों पर अपना वादा पूरा किया है और बहुत सकारात्मक परिणाम देखे हैं। अब हमारा ध्यान वृद्धि पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?