लाइव न्यूज़ :

Mahila Samman Saving Certificate 2023: 12 सार्वजनिक और चार निजी बैंक में खोले जाएंगे खाते, जानें महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र पर क्या है ब्याज दर, 1000 रुपये जमा कर करें शुरुआत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 30, 2023 18:52 IST

Mahila Samman Saving Certificate 2023: वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों और निजी क्षेत्र के पात्र बैंकों को महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र, 2023 को लागू करने और इसकी बिक्री करने की अनुमति दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देविशेष रूप से डाकघरों के माध्यम से सुलभ था। इस वर्ष केंद्रीय बजट में घोषणा की गई थी।आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड और आईडीबीआई बैंक में आवेदन कर सकता है।

Mahila Samman Saving Certificate 2023: वित्त मंत्रालय ने महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (एमएसएससी) 2023 खाते किसी भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और निजी क्षेत्र में खोल सकते हैं। अब 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और 4 निजी क्षेत्र के संस्थानों में खोले जा सकते हैं।

यह कार्यक्रम, जो विशेष रूप से डाकघरों के माध्यम से सुलभ था। इस वर्ष केंद्रीय बजट में घोषणा की गई थी। वित्त मंत्रालय की हालिया अधिसूचना के अनुसार, कोई भी महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र, 2023 के लिए सभी सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों के साथ-साथ आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड और आईडीबीआई बैंक में आवेदन कर सकता है।

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने 27 जून, 2023 को जारी एक ई-गजट अधिसूचना के माध्यम से यह नियमन जारी किया। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “इस कदम का उदेश्‍य लड़कियों/ महिलाओं के लिए योजना की पहुंच बढ़ाने में मदद करना है। इस तरह अब महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना की सदस्यता डाकघरों के साथ पात्र अनुसूचित बैंकों में भी ली जा सकेगी।”

महिलाओं के बीच बचत प्रोत्साहन के लिए शुरू की गई यह योजना डाक विभाग के माध्यम से एक अप्रैल, 2023 से ही लागू है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के आम बजट में देश की हरेक लड़की और महिला को वित्तीय सुरक्षा उपलब्‍ध कराने के लिए महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र 2023 योजना की घोषणा की थी।

इस योजना के तहत जमा राशि पर 7.5 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज मिलेगा जो तिमाही आधार पर जुड़ेगा। इस तरह प्रभावी ब्याज दर लगभग 7.7 प्रतिशत होगी। न्यूनतम 1000 रुपये और अधिकतम दो लाख रुपये की सीमा के भीतर 100 के गुणक में कोई भी राशि जमा की जा सकती है। इस योजना के तहत निवेश की परिपक्वता योजना के तहत खाता खोलने की तिथि से दो वर्ष है। इस योजना के तहत 31 मार्च, 2025 को या उससे पहले दो वर्ष की अवधि के लिए खाता खोला जा सकता है।

टॅग्स :सेविंगभारत सरकारनरेंद्र मोदीNirmal Sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम