लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ठाणे पुलिस ने गुडविन मालिकों के खिलाफ किया केस दर्ज, ग्राहकों को चूना लगाने का है आरोप

By भाषा | Updated: October 28, 2019 17:12 IST

गुडविन की अन्य सावधि जमा एवं निवेश योजनाओं में पैसा लगाने के लिए अपने गहने उसके पास रखने वाले कई लोगों को त्योहार के दौरान दुकानें बंद नजर आयीं जबकि उन्हें वादे के अनुसार रिटर्न में कुछ धन के वितरण की उम्मीद थी। अधिकारी ने कहा कि कंपनी के मालिक और पूर्णकालिक निदेशक ए एम सुनीलकुमार और ए एम सुदेशकुमार का तब से पता नहीं चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस गुडविन ज्वैलरी श्रृंखला के मालिकों के खिलाफ लुकआऊट नोटिस जारी करने में जुटी है।

 महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस स्वर्ण एवं अन्य योजनाओं में निवेश करने वाले ग्राहकों को कथित रूप से चूना लगाने वाली गुडविन ज्वैलरी श्रृंखला के मालिकों के खिलाफ लुकआऊट नोटिस जारी करने में जुटी है। पड़ोसी पालघर जिले की पुलिस ने इस ज्वैलरी फर्म के मालिकों पर ‘महाराष्ट्र वित्तीय प्रतिष्ठान जमाकर्ता हित संरक्षण (एमपीआईडी) अधिनियम’ के तहत भी मामला दर्ज किया है।

इस कानून में ग्राहकों को चूना लगाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के प्रावधान हैं। सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो में ठाणे और पालघर में जमाकर्ता अपने निवेश का रिफंड मांगने के लिए गुडविन की बंद दुकानों के बाहर एकत्रित नजर आ रहे हैं और ज्वैलरी श्रृंखला के मालिक कथित रूप से उन्हें आश्वासन दे रहे हैं कि वे भागे नहीं हैं और वे ग्राहकों का पैसा लौटायेंगे।

मालिक ग्राहकों से उन पर विश्वास करने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं। ठाणे के डोम्बिवली थाने के वरिष्ठ निरीक्षक एस पी आहेरा ने कहा, ‘‘ हम वीडियो का भी परीक्षण कर रहे हैं।’’ गुडविन ज्वैलरी श्रृंखला ने दिवाली से दो दिन पहले ठाणे, पालघर और मुम्बई में अपनी दुकानें बंद कर दीं जिससे उसकी स्वर्ण एवं सावधि जमा योजनाओं में पैसा लगाने वाले सैंकड़ों लोग मुश्किल में घिर गये।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि गुडविन की अन्य सावधि जमा एवं निवेश योजनाओं में पैसा लगाने के लिए अपने गहने उसके पास रखने वाले कई लोगों को त्योहार के दौरान दुकानें बंद नजर आयीं जबकि उन्हें वादे के अनुसार रिटर्न में कुछ धन के वितरण की उम्मीद थी। अधिकारी ने कहा कि कंपनी के मालिक और पूर्णकालिक निदेशक ए एम सुनीलकुमार और ए एम सुदेशकुमार का तब से पता नहीं चल रहा है। वे केरल के रहने वाले हैं।

आहेरा ने कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करने के लिए ज्वैलरी श्रृंखला के मालिकों के खिलाफ लुकआऊट नोटिस जारी किया जा रहा है कि वे देश छोड़कर नहीं भागें।’’ एक अन्य अधिकारी ने कहा कि यह मामला ठाणे पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को सौंपा जा सकता है क्योंकि यह करोड़ों रूपये का मामला है। सैंकड़ों लोग शिकायतें दर्ज कराने के लिए अपने अपने इलाके के थाने पहुंचे और पालघर पुलिस ने ज्वैलरी श्रृंखला के मालिकों के खिलाफ एमपीआईडी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

कारोबार अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये