लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Election 2023: 50800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला, एक पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और 10 नई औद्योगिक परियोजनाएं शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2023 14:31 IST

Madhya Pradesh Election 2023: परियोजनाओं में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की बीना रिफाइनरी में 49,000 करोड़ रुपये की लागत से एक पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और राज्य भर में 1,800 करोड़ रुपये की 10 नई औद्योगिक परियोजनाएं शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।नयी परियोजनाएं राज्य के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण रूप से योगदान देंगी। प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को पूरा करने की दिशा में यह एक कदम होगा।

Madhya Pradesh Election 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के बीना में एक कार्यक्रम के दौरान 50,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

इन परियोजनाओं में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की बीना रिफाइनरी में 49,000 करोड़ रुपये की लागत से एक पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और राज्य भर में 1,800 करोड़ रुपये की 10 नई औद्योगिक परियोजनाएं शामिल हैं। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में ये नयी परियोजनाएं राज्य के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण रूप से योगदान देंगी। उन्होंने कहा कि भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की अत्याधुनिक बीना रिफाइनरी को लगभग 49,000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा।

 इसमें प्रतिवर्ष 2,200 किलो टन विभिन्न प्रकार के पेट्रोकेमिकल का उत्पादन होगा, जो कपड़ा, पैकेजिंग और फार्मा जैसे विभिन्न क्षेत्र में महत्वपूर्ण घटक हैं। अधिकारी ने कहा, इस रिफाइनरी से देश की आयात निर्भरता कम होगी और प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को पूरा करने की दिशा में यह एक कदम होगा।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार मोदी बीना रिफाइनरी में 49,000 करोड़ रुपये की लागत से पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पांच साल की अवधि में बनकर तैयार होगा और इसके बन जाने से 15,000 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से तथा दो लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावनरेंद्र मोदीशिवराज सिंह चौहानभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम