लाइव न्यूज़ :

मैक्रोटेक डेवलपर्स ने 1,500 करोड़ रुपये की रियल्टी परियोजनाओं के लिये दो संयुक्त उद्यम बनाये

By भाषा | Updated: May 30, 2021 12:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स ने मुंबई और पुणे में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिये पहल की है। कंपनी ने इन दोनों शहरों में 1,500 करोड़ रुपये के बिक्री मूल्य की परियोजनाएं तैयार करने के लिये दो संयुक्त उद्यम बनाये हैं।

साथ ही कंपनी कारोबार बढ़ाने के लिये इस प्रकार की और भागीदारी पर विचार कर रही है।

पूर्व में लोढ़ा डेवलपर्स कहलाने वाली मुंबई की मैक्रोटेक डेवलपर्स 2,500 करोड़ रुपये के सफल आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पेश करने के बाद पिछले महीने शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी अभिषेक लोढ़ा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा कि कंपनी ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) और पुणे में दो रियल एस्टेट कंपनियों के साथ दो संयुक्त विकास समझौते किये हैं।

उन्होंने कहा कि एमएमआर और पुणे में हमारे पास अच्छा-खासा भूखंड है। ‘‘हम अगले 2-3 साल में एमएमआर और पुणे पर ध्यान देना चाहते हैं। हमारे पास इन दोनों शहरों में भूखंड हैं। लेकिन यह स्थिति हर जगह नहीं है।’’

हालांकि लोढ़ा ने उन दो कंपनियों के नाम नहीं बताये जिसके साथ संयुक्त उद्यम बनाये गये हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनी जमीन की खरीद तभी करेगी जब अच्छे अवसर होंगे।

कंपनी ने निवेशकों के समक्ष रखी गयी बातों में कहा कि उसने दो संयुक्त विकास समझौते (जेडीए) किये हैं। इसमें से एक पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र (मलाड) और दूसरा पुणे (एनआईएमबी) में है। मलाड में सकल विकास मूल्य लगभग 600 करोड़ रुपये जबकि पुणे में यह करीब 900 करोड़ रुपये का अनुमानित है।

लोढ़ा ने उम्मीद जतायी कि वह अगले 12 से 24 महीनों में संयुक्त रूप से परियोजनाओं के विकास के लिये और समझौते करेगी।

मैक्रोटेक डेवलपर्स अगले तीन साल में शुद्ध रूप से कर्ज को शून्य पर लाने का लक्ष्य लेकर चल रही है जो अभी करीब 16,000 करोड़ रुपये है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा 2023-24 तक कर्ज मुक्त होने का लक्ष्य है।’’

कंपनी ने 2020-21 में 5,968 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां बेची जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 6,570 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम