लाइव न्यूज़ :

LPG Price Cut: एक बार फिर सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर, जानें दिल्ली से चेन्नई तक कितनी कम हुई कीमत

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 1, 2024 07:03 IST

जून महीने के पहले दिन और लोकसभा चुनाव के आखिरी व सातवें चरण में आमजन को मोदी सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिला है.

Open in App
ठळक मुद्देएलपीजी सिलेंडर की हर महीने की पहली को तारीख को नई दरें तय होती हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जून की पहली तारीख को 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के दाम कम किये.मई के महीने में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की थी.

LPG Price Cut: जून महीने के पहले दिन और लोकसभा चुनाव के आखिरी व सातवें चरण में आमजन को मोदी सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिला है. दरअसल, एलपीजी सिलेंडर की हर महीने की पहली को तारीख को नई दरें तय होती हैं. इसी क्रम में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जून की पहली तारीख को 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के दाम में 72 रुपये तक की कटौती कर दी है. 

अब कितने हुए कमर्शियल सिलेंडर के दाम

इस कटौती के बाद देशभर में नई कीमत आज से लागू हो गई हैं. हालांकि, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है. दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 69.50 रुपये कम होने के बाद ये अब 1676 रुपये का मिलेगा. वहीं, कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 72 रुपये की कटौती ले बाद इसकी कीमत 1787 हो गई है. 

मुंबई में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 69.50 रुपये की कमी की गई है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 1629 हो गई है. इसके अलावा चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 70.50 रुपये सस्ता मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 1840.50 रुपये हो गई है. 

मई और अप्रैल के महीने में भी हुई थी कटौती

मालूम हो, मई के महीने में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की थी. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मई की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम में 19 रुपये की कटौती की थी. वहीं, अप्रैल के महीने में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 30.50 रुपये कमी की थी. 

इस बीच जहां मार्च में जहां सिलेंडर के दाम में 25.5 रुपये और फरवरी में 14 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली थी तो वहीं जनवरी सिलेंडर के दाम में 1.5 रुपये की मामूली कमी की गई थी.

टॅग्स :LPGLPG GasOil India Ltd.
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी