लाइव न्यूज़ :

लोढ़ा ग्रुप ने इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सुविधा के लिए टाटा पावर से हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: September 9, 2021 16:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर रियल एस्टेट कंपनी लोढ़ा ग्रुप ने अपनी आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए टाटा पावर के साथ गठजोड़ किया है।

बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि लोढ़ा ग्रुप ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) और पुणे में अपनी सभी आवासीय और वाणिज्यिक परियोजनाओं में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग ढांचा उपलब्ध कराने के लिए करार किया है।

इस करार से लोढ़ा ग्रुप की भविष्य में शून्य-कॉर्बन के प्रति प्रतिबद्धता का भी पता चलता है।

बयान में कहा गया है कि लोढ़ा ग्रुप अपने पर्यावरणनुकूल लक्ष्यों के क्रियान्वयन को लेकर सही दिशा में है। यह भागीदारी वैश्विक स्तर पर कॉर्बन समाप्त करने के एजेंडा की दिशा में एक और कदम है।

इस भागीदारी के तहत टाटा पावर एमएमआर और पुणे में लोढ़ा की परियोजनाओं में ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाएगी।

ये चार्जिंग सुविधाएं लोढ़ा ग्रुप के सभी निवासियों तथा वहां आने वाले अन्य ईवी मालिकों को उपलब्ध होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 8 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहा एक शख्स, वीडियो

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?