लाइव न्यूज़ :

पशुधन उत्पादों का निर्यात अप्रैल-जून तिमाही में 106 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: July 28, 2021 22:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई देश का पशुधन उत्पादों का निर्यात चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 106 प्रतिशत बढ़कर 7,543 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 3,668 करोड़ रुपये रहा था।

वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि निर्यात के लिए भैंसे के मांस की मांग में बढ़ोतरी की एक प्रमुख वजह सख्त सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों का प्रत्येक स्तर पर पालन किया जाना है।

बयान में कहा गया है कि भारतीय भैंसे के मांस की ऊंची मांग की वजह से इसका निर्यात हांगकांग, वियतनाम, मलेशिया, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, सऊदी अरब, फिलिपीन तथा संयुक्त अरब अमीरात को किया जा रहा है। देश से सिर्फ भैंसे के मांस के निर्यात की अनुमति है।

भारत दुनिया में भैंस के मांस का निर्यात करने वाले प्रमुख निर्यातकों में से एक है। देश में मांस प्रसंस्करण का विश्वस्तरीय ढांचा है, जिसके तहत प्रमाणित गुणवत्ता प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा प्रबंधन और पर्यावरण प्रबंधन व्यवस्था शामिल है।

भारत से भैंस के मांस के निर्यात कारोबार पर कोविड-19 का कोई प्रतिकूल असर नहीं हुआ है। यह पूरी तरह से पटरी पर है और आपूर्ति श्रृंखला में बिना किसी अवरोध के सुचारू रूप से चल रहा है। महामारी के असर के बावजूद भारत वित्त वर्ष 2020-2021 में 3.17 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात करने में सक्षम रहा है, जो कि वित्त वर्ष 2019-20 के निर्यात स्तर के बराबर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?