लाइव न्यूज़ :

एलआईसी, ईपीएफओ स्टार्ट-अप के लिए कोष स्थापित करने को इच्छुक: डीपीआईआईटी अधिकारी

By भाषा | Updated: August 16, 2021 23:49 IST

Open in App

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने उभरते उद्यमियों की मदद के उद्देश्य से स्टार्ट-अप के लिए कोष स्थापित करने की इच्छा जताई है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के अतिरिक्त सचिव अनिल अग्रवाल ने कहा कि यह फैसला लिया गया है कि स्टार्ट-अप वित्तपोषण के उद्देश्य से भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) एक पोर्टल तैयार करेगा। राष्ट्रीय स्टार्टअप परामर्श परिषद की बैठक में ये मुद्दे सामने आए। अग्रवाल ने कहा कि देश में स्टार्ट-अप के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए कई पहल की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लिए करीब 16 कार्यक्रमों की पहचान की गई है और इसे परिषद के सभी सदस्यों के साथ साझा किया गया है। अग्रवाल ने यह भी कहा कि सॉफ्टबैंक इंडिया के प्रमुख मनोज कोहली एक राष्ट्रीय संरक्षण कार्यक्रम चलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "आज एलआईसी के चेयरमैन वहां (बैठक में) थे। उन्होंने स्टार्ट-अप के लिए एक कोष स्थापित करने की प्रतिबद्धता जतायी।" अग्रवाल ने साथ ही कहा कि ईपीएफओ ने भी स्टार्ट-अप के लिए इसी तरह का एक निवेश कोष स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबारEPFO Refund: 7 लाख बंद EPFO खातों की रकम होगी वापस, जानिए आपके खाते में कब आएगी रकम

कारोबारEPFO: इन PF खातों में जमा रकम होगी वापस, EPFO ने लिया फैसला; जानें कौन है पात्र

कारोबारUMANG App 2026: एक ऐप और ढेरों काम..., आधार, EPFO से लेकर LPG बुकिंग तक, उमंग ऐप से मिनटों में होगा हर काम

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?