लाइव न्यूज़ :

लेनोवो ने भारत में कम्प्यूटर,स्मार्टफोन के लिए विनिर्माण क्षमताओं का विस्तार किया

By भाषा | Updated: August 26, 2021 16:24 IST

Open in App

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनी लेनोवो ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कंप्यूटर, नोटबुक और स्मार्टफोन जैसे उत्पादों की विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ा रही है। लेनोवो ने हालांकि इस विस्तार में खर्च किये जाने वाली राशि का खुलासा नहीं किया। उसने कहा कि वह भारत में स्मार्ट उपकरण, स्मार्ट फोन और विशेष रूप से नयी सेवाओं समेत सभी व्यावसायिक इकाइयों का विस्तार कर रही है। लेनोवो ने इसी कड़ी में तीसरी विनिर्माण इकाई को शामिल करने के लिए पुडुचेरी में अपने कंप्यूटर विनिर्माण संयंत्र का विस्तार किया है। कंपनी ने साथ ही आंध्र प्रदेश के तिरुपति में विंगटेक टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी में अपने टैबलेट कंप्यूटरों का स्थानीय निर्माण शुरू किया है। इसके अलावा लेनोवो ने एक बयान में बताया कि वह मोटोरोला के लिए स्मार्टफोन अब स्थानीय रूप से उत्तर प्रदेश के नोएडा में डिक्सन टेक्नोलॉजीज के साथ साझेदारी में तैयार कर रही हैं। कंपनी ने कहा कि यह कदम सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' के दृष्टिकोण के प्रति लेनोवो की प्रतिबद्धता को मजबूत करती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?