लाइव न्यूज़ :

एल एण्ड डी कंस्ट्रक्शन ने आयलफील्ड सपलाई कंपनी सउदी से आर्डर प्राप्त किया

By भाषा | Updated: April 22, 2021 13:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल लार्सन एण्ड टुब्रो (एल एण्ड टी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी निर्माण इकाई को आयलफील्ड सपलाई कंपनी सउदी से तेल और गैस आपूर्ति आधार का डिजाइन और निर्माण करने के लिये 2,500 करोड़ रुपये तक का आर्डर प्राप्त हुआ है।

कंपनी ने हालांकि ठेके का ठीकठीक मूल्य नहीं बताया है लेकिन कहा है कि उसका यह आर्डर ‘‘महत्वपूर्ण आर्डर’’ की श्रेणी में आता है जिसका मूलय 1,000 करोड़ रुपये से लेकर 2,500 करोड़ रुपये के दायरे में आता है।

एल एण्ड टी ने कहा कि इस परियोजना में विभिन्न प्रकार की औद्योगिक सुविधाओं का निर्माण शामिल है। एक प्रशासनिक इमारत के अलावा सहायक भवन, उसके साथ की ढांचागत सुविधायें, भंडारण यार्ड के अलावा सिविल, ढांचागत और अन्य कार्य शामिल हैं।

परियोजना को 30 माह में पूरा किया जाना है।

एल एण्ड टी के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष और पूर्णकालिक निदेशक एम वी शतीश ने कहा कि इस परियोजना से सउदी अरब किंगडम में तेल एवं गैस उद्योग के पालन-पोषण और संरक्षण कार्य में सहयोग मिलेगा। इससे ऊर्जा क्षेत्र में औद्योगिक वृद्धि को तेज करने में भी मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?