लाइव न्यूज़ :

लार्सन एण्ड टुब्रो ने बिजली पारेषण क्षेत्र में कई बड़े ठेके हासिल किये

By भाषा | Updated: February 22, 2021 14:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी इंजीनियरिंग एवं निर्माण कारोबार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एण्ड टुब्रो (एल एण्ड टी) ने सोमवार को कहा कि उसके बिजली पारेषण एवं वितरण कारोबार को घरेलू और विदेशी बाजारों से बड़े ठेके हासिल हुये हैं।

कंपनी ने हालांकि इस ठेके का मूल्य नहीं बताया, लेकिन कंपनी के बड़े ठेके की श्रेणी के मुताबिक इसमें 2,500 करोड़ रुपये से लेकर 5,000 करोड़ रुपये तक के ठेके आते हैं।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि एलएण्डटी के ‘पावर ट्रांसमिशन एण्ड डिस्ट्रीब्यूशन (पीटी एण्ड डी) कारोबार को गुजरात में 400 मेगावाट से अधिक की सौर फोटोवोल्टिक परियोजनाओं की स्थापना के लिये इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) के दो आर्डर प्राप्त हुये हैं।

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एलएण्डटी ईपीसी आधार पर काम करने वाली एक अग्रणी कंपनी है। उसने देश दुनिया में इस क्षेत्र में कुछ बड़ी सौर परियोजनाओं का निर्माण किया है।

कंपनी ने कहा है कि उसे राजस्थान में भी 765केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन पैकेज प्राप्त हुआ है। यह पैकेज उस खास परियोजना के लिये नियुक्त कंपनी के जरिये मिला है। पश्चिम बंगाल में भी कंपनी को कुछ जिलों में हाई वोल्टेज वितरण प्रणाली स्थापित करने के लिये आर्डर मिले हैं। कंपनी को तमिलनाडु में 400 केवी के सबस्टेशन के लिये आर्डर हासिल हुआ है।

इसके अलावा कंपनी को कतर से भी पहली बार देश के नेटवर्क से जोड़ने वाले रिएक्टर के लिये आर्डर मिला है। कतर में बिजली नेटवर्क के विस्तार के साथ ही 400केवी का यह उपकरण बिजली ग्रिड में स्थिरता में सुधार लायेगा और बिना किसी बड़े बदलाव के मौजूदा स्विचगीयर की उपयोगिता को बढ़ायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम