लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में भूमि विवरण एवं दाखिल-खारिज सुविधा ऑनलाइन मिलेगीः आयुक्त

By भाषा | Updated: December 26, 2021 21:41 IST

Open in App

जम्मू, 26 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के नागरिकों को जल्द ही भूमि रिकॉर्ड से संबंधित 'फ़र्द' (विवरण में सुधार) और दाखिल- खारिज की सुविधा ऑनलाइन मिलेगी।

केंद्रशासित प्रदेश के आयुक्त सचिव (राजस्व) विजय कुमार विधूड़ी ने रविवार को कहा कि विभाग अपनी सभी सेवाओं को एक एकीकृत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में है। राष्ट्रीय सामान्य दस्तावेज़ पंजीकरण प्रणाली (एनजीडीआरएस) में जमीनों के मालिकाना हक से संबंधित स्वत: दाखिल-खारिज प्रक्रिया जोड़ी जा रही है।

उन्होंने कहा कि भूमि रिकॉर्ड को अन्य सेवाओं से जोड़ा जा रहा है और फ़र्द एवं दाखिल-खारिज सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराने की भी कोशिश है। विधूड़ी ने कहा, ‘‘इस तरह मानवीय संपर्क को कम करना और नागरिकों को सुविधा बढ़ाने की कोशिश है।’’

राजस्व विभाग का भूमि रिकॉर्ड संबंधी पोर्टल 'अपनी ज़मीन अपनी निगरानी' कुछ महीने पहले ही शुरू किया गया था। इतने कम समय में ही इस पोर्टल पर चार लाख से अधिक लोग पंजीकरण करा चुके हैं।

अपनी तरह की यह एक अनूठी पहल है, जिसमें नागरिक अपने भूमि रिकॉर्ड, जमाबंदी, गिरदावरी, दाखिल-खारिज और मुसावी की स्थिति को पटवारी या किसी राजस्व कार्यालय के पास गए बगैर भी मुफ्त में ऑनलाइन देख सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...