लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: वॉलमार्ट भारत को 20 ऑक्सीजन संयंत्र, क्रायोजेनिक कंटेनर दान करेगी

By भाषा | Updated: May 1, 2021 19:07 IST

Open in App

वाशिंगटन, एक मई वॉलमार्ट कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने के लिए भारत को 20 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र और 20 क्रायोजेनिक कंटेनर दान करेगी।

इसके साथ ही अमेरिकी खुदरा कंपनी इस महामारी की रोकथाम के लिए गैर सरकारी संगठनों को 20 लाख अमरीकी डालर भी देगी।

वालमार्ट ने यह फैसला ऐसे वक्त में किया है, जब भारत में कोविड-19 संक्रमण और इससे होने वाली मौत की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, और जिसके चलते स्वास्थ्य सुविधाओं, विशेष रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति में काफी कमी हो गई है।

कंपनी ने कहा, ‘‘वॉलमार्ट 20 ऑक्सीजन संयंत्र और भंडारण तथा परिवहन के लिए 20 क्रायोजेनिक कंटेनर दान करेगा, इसके साथ ही 3,000 से अधिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 500 ऑक्सीजन सिलेंडर भी दिए जाएंगे।’’

वॉलमार्ट ने कहा कि इन्हें दुनिया भर से लाया जाएगा और भारत में अस्पतालों तथा गैर सरकारी संगठनों को दान किया जाएगा।

बयान में कहा गया कि वॉलमार्ट और वॉलमार्ट फाउंडेशन ने अमेरिका-भारत व्यापार परिषद और अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच के संयुक्त राहत प्रयास के तहत 2,500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देने का वादा भी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?