लाइव न्यूज़ :

भारतीय चिकित्सा उद्योग को संबल प्रदान कर सकता है कोविड-19: हिंदुस्तान यूनिलीवर

By भाषा | Updated: February 20, 2021 17:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 फरवरी कोरोना वायरस महामारी भारत को अपने चिकित्सा उद्योग को मजबूत करने तथा दुनिया के लिये दवा उत्पादों के प्रमुख आपूर्तिकर्ता के रूप में उभरने का मौका प्रदान कर सकता है। हिंदुस्तान यूनिलीवर के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव मेहता ने शनिवार को यह टिप्पणी की।

मेहता ने सक्रिय औषधि अवयवों (एपीआई) का विनिर्माण पुन: प्रारंभ करने की वकालत करते हुए कहा कि यह न सिर्फ भारत को दुनिया के लिये किफायती चिकित्सा का केंद्र बनने में मदद करेगा बल्कि यह देश के लिये वृद्धि का प्रमुख इंजन भी बन सकता है।

उन्होंने अखिल भारतीय प्रबंधन संगठन (एआईएमए) के स्थापना दिवस के मौके पर प्रमुख आभासी संबोधन में कहा, ‘‘मेरा मानना है कि जैसे वाई2के संकट ने देश में आईटी उद्योग को सहायता प्रदान की, मौजूदा महामारी उसी तरह से चिकित्सा उद्योग को संबल प्रदान कर सकती है।’’

मेहता ने कहा कि चिकित्सा उद्योग को न सिर्फ देश के लोगों के कल्याण पर ध्यान देने की जरूरत है, बल्कि मूल्य श्रृंखला में सुधार और दुनिया के लिये दवा उत्पादों की आपूर्ति का प्रमुख केंद्र बनने पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें