लाइव न्यूज़ :

Kolkata Yatri Sathi app: कोलकाता में ‘यात्री साथी’ से खरीदे टिकट?, हवाई अड्डे को जोड़ने वाले 12 मार्गों पर उपलब्ध, जानिए फायदे और कैसे उठाएं लाभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2024 11:33 IST

Kolkata Yatri Sathi app:परिवहन सचिव सौमित्र मोहन ने कहा कि कोलकाता, सार्वजनिक परिवहन को अधिक कुशल बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने वाले चुनिंदा भारतीय शहरों में शामिल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयात्रियों को सुविधा मिलेगी।भुगतान को सरल बनाता है।‘डिजिटल’ अपनाने को बढ़ावा देता है।

कोलकाताः कोलकाता में लोग अब ‘यात्री साथी’ मोबाइल ऐप पर सरकारी बसों के टिकट खरीद सकेंगे। परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शुरुआत में यह सेवा हवाई अड्डे को जोड़ने वाले 12 मार्गों पर उपलब्ध होगी और धीरे-धीरे इसका विस्तार किया जाएगा। परिवहन मंत्री ने कहा, ‘कोलकाता में ‘यात्री साथी’ के माध्यम से ‘डिजिटल टिकटिंग’ की शुरुआत सार्वजनिक परिवहन के लिए एक बड़ा परिवर्तनकारी कदम है।’’ ऐप पर यात्रियों को पहले अपना मार्ग चुनकर ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई)’ के जरिए भुगतान करना होगा और फिर उन्हें 'क्विक रिस्पॉन्स (क्यूआर)कोड’ के साथ टिकट मिलेगा। परिचालक एक उपकरण का इस्तेमाल करके इसे प्रमाणित करेंगे। मंत्री ने कहा, ‘‘इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

नकदरहित प्रणाली के साथ यह भुगतान को सरल बनाता है और ‘डिजिटल’ अपनाने को बढ़ावा देता है। परिवहन सचिव सौमित्र मोहन ने कहा कि इसके साथ ही कोलकाता, सार्वजनिक परिवहन को अधिक कुशल बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने वाले चुनिंदा भारतीय शहरों में शामिल हो गया है।

पश्चिम बंगाल सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और सूचना प्रौद्योगिकी-सक्षम सेवाएं (आईटीईएस) विभाग द्वारा विकसित ‘यात्री साथी’ ऐप मुख्य रूप से अपने मंच पर 70 हजार से अधिक टैक्सी चालकों के साथ ‘राइड-हेलिंग’ सेवा प्रदान करता है और यह अलीपुर चिड़ियाघर सहित कोलकाता के विभिन्न स्थलों के लिए ‘डिजिटल टिकटिंग’ सेवाएं भी उपलब्ध कराता है।

टॅग्स :कोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी