लाइव न्यूज़ :

कोलकाता बंदरगाह बंगाल में जलविमान संचालन के लिए पूर्व-व्यवहार्यता अध्ययन करेगा

By भाषा | Updated: November 17, 2021 23:24 IST

Open in App

कोलकाता, 17 नवंबर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह (पूर्व में कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट) पश्चिम बंगाल में जलविमान संचालन के लिए पूर्व-व्यवहार्यता अध्ययन करेगा, जिससे राज्य में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिल सकता है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बंदरगाह अधिकारियों ने इन अध्ययनों को राज्य में कोलकाता, कल्याणी, सुंदरवन और दीघा जैसे चार-पांच स्थानों पर शुरू करने का प्रस्ताव दिया है।

कोलकाता बंदरगाह के चेयरमैन विनीत कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, "हमें जहाजरानी मंत्रालय द्वारा जलविमान संचालन के लिए व्यवहार्यता अध्ययन करने का काम सौंपा गया है। इस संबंध में मंगलवार को बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर के साथ बैठक भी हुई।"

उन्होंने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट जहाजरानी मंत्रालय को प्रस्तुत की जाएगी और इसे बाद में विचार के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेजा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?