लाइव न्यूज़ :

किसान विकास केंद्र किसानों की आय दोगुनी करने के पूरे जज्बे से काम कर रहे: तोमर

By भाषा | Updated: July 26, 2021 23:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये केंद्र किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरे तन-मन से काम कर रहे हैं।

उन्होंने मध्य प्रदेश स्थित कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) की 28वीं क्षेत्रीय कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि केवीके के वैज्ञानिक, सूचना-संचार तकनीकों एवं कृषि विभाग के साथ मिलकर किसानों को उचित तकनीकों के जरिये लाभ पहुंचा रहे हैं।

केवीके कृषि विज्ञान केंद्र है जो किसानों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के अलावा उन्हें खेती-बाड़ी से जुड़ी विभिन्न जानकारी और सहायता उपलब्ध कराता है।

मंत्री के हवाले से एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘केवीके किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरे जज्बे से काम कर रहे हैं।’’

फिलहाल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की इकाइयां, गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) और राज्य कृषि विश्विविद्यालय 723 केवीके का संचालन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इनमें से सात नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हैं।

फसल की पैदावार बढ़ाने में केवीके के योगदान पर तोमर ने कहा कि यह संतोष की बात है कि केवीके संकुल अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन और बीज केंद्र के माध्यम से दालों की उत्पादकता को बढ़ाया जा रहा है।

प्रदेश में सोयाबीन फसल के 60 लाख हेक्टेयर में से करीब 35 लाख हेक्टेयर पर ऊंची क्यारी तकनीक का उपयोग करके जल संरक्षण के जरिये उत्पादकता बढ़ाई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू