लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 2 रुपये तक कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, केजरीवाल करेंगे घोषणा

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 24, 2018 09:11 IST

Delhi Govt may reduce 4% VAT on petrol Diesel & Price: दिल्ली, यूपी और हरियाणा तीनों ही राज्यों में पेट्रोल पर तककरीबन 27 फीसदी और डीजल पर 17 फीसदी वैट लगता है। 

Open in App

नई दिल्ली, 24 सितंबरः केंद्र सरकार के उलट दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का फैसला करने वाली है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली सरकार पेट्रोल-डीजल पर वैट दरों में कटौती की घोषणा कर सकती है। ऐसा करने से दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीबन 3-4% तक की गिरावट आएगी। वर्तमान में दिल्ली में पेट्रोल की कीमत करीब 83 रुपये और डीजल करीब 75 रुपये हैं। ऐसे में केजरी सरकार के यह फैसला लोगों को 2 रुपये प्रति लीटर तक की राहत दे सकता है।

खबर के अनुसार दिल्‍ली सरकार के वित्त विभाग के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया, "दिल्ली सरकार के अंतरिम पदस्त लोगों में वैट में कटौती पर आम सहमति बन चुकी है। लेकिन महज दिल्ली सरकार सहमति से इस पर आखिरी फैसला नहीं लिया जा सकता। करीब तीन साल पहले उत्तर भारत के राज्यों में एक आम सहमति के अनुसार वैट में संतुलन रखने का मसौदा हुआ था। इसलिए इस मसले पर आखिरी फैसले से पहले यूपी, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब आदि के वित्त मं‌त्रियों की एक बैठक मंगलवार को आयोजित की जानी है। इसके बाद आखिरी फैसला लिया जाएगा।"

उन्होंने ने ही यह भी बताया कि सरकार फिलहाल करीब चार प्रतिशत तक की राहत दी जाएगी। लेकिन इस पर अंतिम फैसला सभी पड़ोसी राज्यों के मंत्रियों के साथ होने वाली बैठक में हो पाएगा। क्योंकि वैट कटौती का आसपास के राज्यों पर ज्यादा फर्क ना पड़े इसका भी ध्यान रखा जाना है।

उल्लेखनीय है तीन साल पहले की एक आम सहम‌ति के अनुसार दिल्ली, यूपी और हरियाणा तीनों ही राज्यों में पेट्रोल पर तककरीबन 27 फीसदी और डीजल पर 17 फीसदी वैट लगता है। पंजाब में डीजल पर वैट रेट तो यही है। लेकिन पंजाब में पेट्रोल पर 35 फीसदी वैट लगता है। ऐसे में पेट्रोल पर कटौती को लेकर पंजाब से दिल्ली सरकार को मतभेद का सामना करना पड़ेगा। लेकिन अगर दिल्ली सरकार आगे बढ़कर यह फैसला करती है तो दिल्ली में 2 रुपये तक पेट्रोल-डीजल के दाम काम हो सकते हैं।

 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?