लाइव न्यूज़ :

जुबिलेंट फार्मोवा ने पहली तिमाही में 160 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया

By भाषा | Updated: July 23, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जुलाई दवा कंपनी जुबिलेंट फार्मोवा ने शुक्रवार को बताया कि 30 जून, 2021 को समाप्त तिमाही में परिचालन जारी रखने से उसने 160.49 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया।

कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 35.39 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

जुबिलेंट फार्मोवा ने एक नियामकीय सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में निरंतर परिचालन से 1,634.65 करोड़ रुपये की आय सृजित हुई। एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,156.07 करोड़ रुपये थी।

सूचना में कहा गया है कि तिमाही के आंकड़े पिछली अवधि के साथ तुलनीय नहीं हैं क्योंकि पिछले वर्ष के दौरान लाइफ साइंस इंग्रेडिएन्ट्स व्यवसाय को अलग कर दिया गया था। जो एक फरवरी, 2021 से प्रभावी हुआ।

बयान के अनुसार, जुबिलेंट फार्मोवा के चेयरमैन श्याम एस भरतिया और सह-अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, हरि एस भरतिया ने कहा, ‘‘इस तिमाही के दौरान, सालाना वृद्धि के अलावा, हमने रेडियोफार्मास्युटिकल्स, रेडियोफार्मेसी और एलर्जी कारोबार में क्रमिक सुधार के साथ विशेष फार्मा सेगमेंट में क्रमिक सुधार की भी सूचना दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?