लाइव न्यूज़ :

जेएसडब्ल्यू स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 25,000 करोड़ का निवेश करेगी

By भाषा | Updated: June 30, 2021 23:54 IST

Open in App

कोलकाता 30 जून निजी क्षेत्र की इस्पात कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड वर्ष 2024-25 तक अपनी उत्पादन क्षमता को 3.75 करोड़ टन प्रति वर्ष तक बढ़ाने के लिए 25,115 करोड़ रुपये का नया निवेश करने की योजना बना रही है।

कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सज्जन जिंदल ने बुधवार को अपने शेयरधारकों को एक संदेश में यह बात कही।

जेएसडब्ल्यू स्टील के अधिकारियों ने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 में 1.50 करोड़ टन इस्पात की बिक्री की। कंपनी ने उत्पादक क्षमता को 2.80 करोड़ टन तक ले जाने के लिए पिछले तीन वर्षों के दौरान 48 हजार करोड़ रुपये के निवेश का दावा किया।

उन्होंने कहा कि 25,115 करोड़ रुपये के नये निवेश से कंपनी की उत्पादन क्षमता बढ़कर 3.75 करोड़ टन तक पहुंच जायेगी। कंपनी की भारत में 1.80 करोड़ टन कच्चे इस्पात उत्पादन की क्षमता है, जिसमें फ्लैट (चादर) उत्पादों की उत्पादन क्षमता 1.25 करोड़ टन और लम्बे उत्पादों (गार्डर, एंगल इत्यादि) की उत्पादन क्षमता 55 लाख टन प्रति वर्ष हैं।

जिंदल ने कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि नकदी प्रवाह में सुधार और कुशलता से पूंजी आवंटित करने से कंपनी का कारोबार मजबूत हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम