लाइव न्यूज़ :

जेएसडब्ल्यू एनर्जी का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 6 प्रतिशतघटकर 201 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: July 30, 2021 16:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई जेएसडब्ल्यू एनर्जी का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में 5.6 प्रतिशत घटकर 201 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘तुलनात्मक आधार पर एक बारगी वित्तीय शुल्क के लिये समयोजन के साथ जून 2021 में शुद्ध लाभ 261 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में 213 करोड़ रुपये था। तिमाही के लिये रिपोर्ट किया गया शुद्ध लाभ 201 करोड़ रुपये है।’’

आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 1,860 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में 1,887 करोड़ रुपये थी।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की वित्तीय लागत 21 प्रतिशत बढ़कर 290 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में 240 करोड़ रुपये थी।

इसका कारण मुख्य रूप से तिमाही के दौरान 92 करोड़ रुपये का एकबागी खर्च है। यह पूर्व भुगतान शुल्क और जेएसडब्ल्यू हाइड्रो एनर्जी लिमिटेड के रुपये में ऋणों के पुनर्भुगतान से संबंधित अन्य उधार लागत को बट्टे खाते में डालने के कारण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार