लाइव न्यूज़ :

जेएसपीएल के शेयरधारकों ने जिंदल पावर में 96.42 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: September 3, 2021 16:14 IST

Open in App

जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के शेयरधारकों ने शुक्रवार को उसकी इकाई जिंदल पावर की 96.42 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रवर्तकों के स्वामित्व वाली कंपनी वर्ल्डवन को बेचने के सौदे को मंजूरी दे दी। हिस्सेदारी 7,401 करोड़ रुपये में बेची जाएगी। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा कि जेएसपीएल के शेयरधारकों ने तीन सितंबर, 2021 को आयोजित असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में वर्ल्डवन को जिंदल पावर की हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दे दी। सूत्र ने बताया कि जेएसपीएल ने जिंदल पावर की 96.42 फीसदी हिस्सेदारी प्रवर्तकों के स्वामित्व वाली कंपनी वर्ल्डवन को बेचने का प्रस्ताव दिया था। वर्ल्डवन करीब 7,401 करोड़ रुपये में जिंदल पावर में जेएसपीएल के स्वामित्व वाले सभी इक्विटी शेयर और रिडीमेबल प्रेफरेंस शेयर खरीदेगी। इस 7,401 करोड़ रुपये में से 3,015 करोड़ रुपये नकद देय होंगे और बाकी 4,386 करोड़ रुपये (लगभग) अंतर-कॉर्पोरेट जमा एवं अन्य के माध्यम से दिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकौन हैं गौतम मल्होत्रा?, जिंदल स्टील ने इस पद पर किया नियुक्त

कारोबारCzech Vitkovice Steel-Jindal Group: भारत का परचम?, 1,000 करोड़ रुपये में करेंगे डील, चेक कंपनी विटकोवाइस पर जिंदल समूह का 100 प्रतिशत कब्जा

कारोबारये हैं भारत की 10 सबसे अमीर महिलाएँ, नीता अंबानी का नाम नहीं, सावित्री जिंदल, फाल्गुनी नायर, राधा वेम्बू शामिल, देखें पूरी लिस्ट

कारोबारJSW Cement Rajasthan: 3000 करोड़ निवेश, 1000 से अधिक रोजगार, राजस्थान में इस कंपनी ने दे दी सौगात

कारोबारTop 5 Share Today: सेंसेक्स के रुख के साथ इन पांच शेयर का है ट्रेंड, बस फटाफट लगा दें दांव, वरना हो जाएगी देर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?