लाइव न्यूज़ :

जोस पिनहीरो, ओला के इलेक्ट्रिक व्यवसाय के लिए विनिर्माण, परिचालन विभाग के वैश्विक प्रमुख नियुक्त

By भाषा | Updated: November 30, 2020 17:46 IST

Open in App

बेंगलुरु, 30 नवंबर ‘ऑनलाइन’ वाहन बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी ओला ने सोमवार को घोषणा की कि उसने जीएम (जनरल मोटर्स) के जोस पिनहीरो को अपने इलेक्ट्रिक कारोबार के वैश्विक विनिर्माण एवं परिचालन के प्रमुख पद पर नियुक्त किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि पिनहीरो सबसे बड़ी स्कूटर फैक्ट्री से शुरूआत करते हुए विनिर्माण सुविधाओं केन्द्र बनाने के ओला की महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हकीकत रूप देने के लिये काम करेंगे।

बयान में कहा गया है, ‘‘यह विनिर्माण केन्द्र, ओला को शीघ्रता से अपने दोपहिया उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला को बाजार में लाने में सक्षम बनायेगा जो फिलहाल विकास के चरण में है।’’

ओला ने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र के अनुभवी, पिनहीरो पहले जनरल मोटर्स लैटिन अमेरिका के लिए विनिर्माण खंड के उपाध्यक्ष थे। उनका 45 वर्षों के नेतृत्व का अनुभव है।

कंपनी ने कहा कि उपाध्यक्ष के रूप में, उन्होंने दो महाद्वीपों में नौ देशों में 16 जनरल मोटर्स के औद्योगिक परिसरों का प्रबंधन किया।

बयान में कहा गया है, ‘‘जल्द ही पेश होने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ ओला की दोपहिया उत्पादों की पूरी श्रृंखला के निर्माण में जोस की विशेषज्ञता बेहद महत्वपूर्ण होगी।’’

ओला ने कहा कि उसका पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर एक सहज डिजाइन वाला है और इसमें आसानी से हटाने योग्य 'बनाना' बैटरी लगा है जिसे लाना ले जाना आसान है और इसे कहीं भी ‘चार्ज’ किया जा सकता है।

बयान में कहा गया है कि ओला की योजना अपने दोपहिया वाहनों की पूरी उत्पाद लाइन में कई डिजाइन और सॉफ्टवेयर नवाचार लाने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?