लाइव न्यूज़ :

जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत में अपने कोविड-रोधी टीके के क्लिनिकल परीक्षण के लिये मंजूरी मांगी

By भाषा | Updated: April 20, 2021 22:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल दवा और चिकित्सा उपकरण बनाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत के औषधि नियामक से अपने एक खुराक वाले टीके के चिकित्सीय परीक्षण के लिये अनुमति मांगी है। इसका मकसद स्थानीय नियमन का अनुपालन करना है।

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने फरवरी में जॉनसन एंड जॉनसन के कोविड-19 रोधी टीके को मंजूरी दे दी थी। इस टीके की एक ही खुराक की जरूरत पड़ती है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘जॉनसन एंड जॉनसन स्वास्थ्य प्राधिकरणों और दुनिया के बेहतरीन वैज्ञानिकों के साथ मिलकर दुनिया भर में अपने कोविड-रोधी टीके जॉनसन के आपात उपयोग को लेकर जरूरी आंकड़े उपलब्ध करा रही है।’’

उल्लेखनीय है कि सरकार ने पिछले सप्ताह दूसरे देशों में उत्पादित उन सभी टीकों के आपात उपयोग के लिये तेजी से मंजूरी देने का निर्णय किया, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन या अमेरिका, यूरोप, ब्रिटेन या जापान में नियामकों से मंजूरी मिली है। सरकार के इस निर्णय के बाद जॉनसन एंड जॉनसन ने परीक्षण की मंजूरी मांगी है।

बयान के अनुसार, ‘‘हमने भारतीय औषधि महानियंत्रक से अपने एकल खुराक वाले कोविड रोधी टीका जॉनसन के क्लिनिकल परीक्षण को पूरा करने के लिये मंजूरी को लेकर आवेदन दिया है ताकि स्थानीय नियमन को पूरा किया जा सके।’’

कंपनी के टीके को रेफ्रिजरेटर तापमान पर रखा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान