लाइव न्यूज़ :

हर साल 30000 भारतीय पेशेवरों को नौकरी?, भारत और रोमानिया में बड़ी डील, जानिए मुख्य बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2025 10:39 IST

लगभग 30,000 कुशल और महत्वाकांक्षी भारतीय पेशेवरों की सालाना आवाजाही के लिए एक मार्ग तैयार करने पर सहमति जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देसमझौते के तहत भारत, रोमानिया की इस मांग को पूरा करने में एक प्रमुख साझेदार के रूप में उभरेगा।रोमानिया को हर साल लगभग एक लाख गैर-यूरोपीय संघ कामगारों की जरूरत होती है। मंत्रालय ने कहा कि यह पहल रोमानिया की श्रम बाजार जरूरतों के अनुरूप होगी।

नई दिल्लीः भारत और रोमानिया के बीच कुशल पेशेवरों की आवाजाही बढ़ाने के लिए बनी सहमति के तहत हर साल लगभग 30,000 भारतीय पेशेवरों को रोमानिया में काम करने का अवसर मिलेगा। वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि यह पहल रोमानिया की श्रम बाजार जरूरतों के अनुरूप होगी। रोमानिया को हर साल लगभग एक लाख गैर-यूरोपीय संघ कामगारों की जरूरत होती है। इस समझौते के तहत भारत, रोमानिया की इस मांग को पूरा करने में एक प्रमुख साझेदार के रूप में उभरेगा।

वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद की रोमानिया यात्रा के दौरान इस बारे में सहमति बनी। प्रसाद ने रोमानिया के श्रम, परिवार, युवा और सामाजिक एकजुटता मंत्री पेट्रे-फ्लोरिन मैनोले से विस्तृत चर्चा की। मंत्रालय ने कहा, “दोनों पक्षों ने लगभग 30,000 कुशल और महत्वाकांक्षी भारतीय पेशेवरों की सालाना आवाजाही के लिए एक मार्ग तैयार करने पर सहमति जताई है।

जो रोमानिया की क्षेत्रीय श्रम बाजार जरूरतों के अनुरूप होगा।” दोनों नेताओं ने पेशेवर योग्यताओं की पारस्परिक मान्यता पर अधिकारियों को संभावनाएं तलाशने का निर्देश भी दिया। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा में निश्चितता लाने के लिए एक समझौते पर भी चर्चा की, जिससे प्रवासी कामगारों को दोहरी कर या योगदान की समस्या से राहत मिल सके। बैठक के दौरान मंत्रियों ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और रोमानिया के बीच साझेदारी को सुरक्षित, व्यवस्थित, नियमित और जिम्मेदार प्रवासन के सिद्धांतों पर आधारित बनाया जाएगा।

दोनों देशों ने भर्ती प्रक्रिया, भाषा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण, मानकीकृत रोजगार अनुबंध और नियोक्ताओं की जिम्मेदारियों जैसे पहलुओं पर सहयोग को भी मजबूत करने पर सहमति जताई। इसके अलावा विश्वसनीय नियोक्ताओं के लिए शीघ्र प्रक्रियागत व्यवस्था विकसित करने पर भी चर्चा हुई।

टॅग्स :जितिन प्रसादनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?