लाइव न्यूज़ :

नौकरी बाजारः गुड न्यूज?, 2025 में 9.75 और 2026 में 11 प्रतिशत नियुक्ति, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा में रफ्तार, देखिए आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2025 16:16 IST

Job Market: वित्त वर्ष 2026-27 में महिलाओं की भर्ती 30 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो 2025 के स्तर के अनुरूप है लेकिन 2024 के 36 प्रतिशत से कम है।

Open in App
ठळक मुद्देबैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा (बीएफएसआई), विनिर्माण और बुनियादी ढांचा जैसे क्षेत्र भर्ती की गति को बढ़ाने के लिए तैयार हैं।पुनरुत्थान डिजिटल क्रांति, औपचारिकता और क्षेत्रीय विस्तार द्वारा संचालित पुनर्प्राप्ति से पुनर्निमाण की ओर बदलाव को दर्शाता है।रिपोर्ट का यह संस्करण 21 उद्योगों के लगभग 300 से अधिक प्रतिभावान दिग्गजों से प्राप्त अंतर्दृष्टि को एकत्रित करता है।

नई दिल्लीः देश में एक साल की सुस्त एकल अंक की वृद्धि के बाद नियुक्ति की मंशा दोहरे अंक में 11 प्रतिशत पर लौट आई है। यह पिछले साल 9.75 प्रतिशत थी जिसे क्षेत्रीय विस्तार से समर्थन मिला है। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सहयोग से डिजिटल भर्ती मंच ‘टैग्ड’ द्वारा जारी ‘इंडिया डिकोडिंग जॉब्स’ 2026 रिपोर्ट के अनुसार, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा (बीएफएसआई), विनिर्माण और बुनियादी ढांचा जैसे क्षेत्र भर्ती की गति को बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

टैग्ड के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) देवाशीष शर्मा ने कहा, ‘‘ यह पुनरुत्थान डिजिटल क्रांति, औपचारिकता और क्षेत्रीय विस्तार द्वारा संचालित पुनर्प्राप्ति से पुनर्निमाण की ओर बदलाव को दर्शाता है।’’ रिपोर्ट का यह संस्करण 21 उद्योगों के लगभग 300 से अधिक प्रतिभावान दिग्गजों से प्राप्त अंतर्दृष्टि को एकत्रित करता है।

भारत की नौकरी एवं प्रतिभा की कहानी का डेटा-समर्थित दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। रिपोर्ट के अनुसार, कृत्रिम मेधा (एआई), संगठनों में नियुक्ति के तरीके को बदल रहा है। 60 प्रतिशत भर्तीकर्ता इसका उपयोग ‘रिज्यूमे स्क्रीनिंग’ के लिए और 45 प्रतिशत साक्षात्कार स्वचालन के लिए करते हैं।

परिणामस्वरूप एआई-संबंधित कौशल अब भर्ती में उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने कि अन्य उद्योगों में। इसमें कहा गया कि नियोक्ता डिजिटल एवं डेटा विशेषज्ञों, कृत्रिम मेधा/मशीन लर्निंग इंजीनियर और स्थिरता विशेषज्ञों के साथ-साथ जेनएआई, क्लाउड कंप्यूटिंग व साइबर सुरक्षा जैसी प्रौद्योगिकियों में कुशल उम्मीदवारों की तलाश कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 अनुभवी पेशेवरों का वर्ष बनकर उभरेगा क्योंकि कंपनियां छह से 15 वर्ष के अनुभव वाले मध्यम एवं वरिष्ठ स्तर की प्रतिभाओं को प्राथमिकता दे रही हैं। 2026 में अनुमानित नौकरियों में मझोले शहरों का योगदान 32 प्रतिशत होगा। इसमे कहा गया कि वित्त वर्ष 2026-27 में महिलाओं की भर्ती 30 प्रतिशत रहने का अनुमान है जो 2025 के स्तर के अनुरूप है लेकिन 2024 के 36 प्रतिशत से कम है।

टॅग्स :नौकरीBank
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट