लाइव न्यूज़ :

जियोस्टार का राजस्व 10,006 करोड़ रुपये?, 14 फरवरी को जियोसिनेमा-डिज्नी प्लस हॉटस्टार विलय, टूटे रिकॉर्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2025 22:51 IST

जियोहॉटस्टार को 14 फरवरी, 2025 को दो प्रमुख ओटीटी (ओवर द टॉप) मंचों- जियोसिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के विलय के बाद लाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देजियो हॉटस्टार ने मार्च, 2025 में 50.3 करोड़ एमएयू (मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता) को सेवा प्रदान की।खेल आयोजनों और 3.20 लाख घंटों से अधिक की भारत की सबसे बड़ी डिजिटल सामग्री संग्रह द्वारा संचालित है।जियोस्टार के लीनियर टीवी नेटवर्क ने टीवी मनोरंजन के क्षेत्र में 34 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा कर लिया।

नई दिल्लीः रिलायंस के मीडिया कारोबार और वैश्विक मीडिया दिग्गज वॉल्ट डिज्नी के भारतीय कारोबार के विलय के बाद बने संयुक्त उद्यम जियोस्टार ने शुक्रवार को 774 करोड़ रुपये की कर-पूर्व कमाई के साथ 10,006 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के आय विवरण के अनुसार, जियोहॉटस्टार ने पांच सप्ताह के भीतर भुगतान वाले 10 करोड़ उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा पार कर लिया। जियोहॉटस्टार को 14 फरवरी, 2025 को दो प्रमुख ओटीटी (ओवर द टॉप) मंचों- जियोसिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के विलय के बाद लाया गया था।

कंपनी ने कहा, “जियो हॉटस्टार ने मार्च, 2025 में 50.3 करोड़ एमएयू (मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता) को सेवा प्रदान की, जो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, आईपीएल जैसे प्रमुख खेल आयोजनों और 3.20 लाख घंटों से अधिक की भारत की सबसे बड़ी डिजिटल सामग्री संग्रह द्वारा संचालित है।” जियोस्टार के लीनियर टीवी नेटवर्क ने टीवी मनोरंजन के क्षेत्र में 34 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा कर लिया।

देश भर में 76 करोड़ से अधिक मासिक दर्शकों तक पहुंच बनाई। रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल), वॉल्ट डिज़नी कंपनी और वायकॉम 18 मीडिया प्राइवेट ने 14 नवंबर, 2024 को अपने टीवी और डिजिटल मंच के विलय की घोषणा की थी। विलय के बाद बनने वाली इकाई जियोस्टार के पास आईपीएल के अलावा अन्य क्रिकेट आयोजनों और प्रमुख टूर्नामेंटों के लिए विशेष टीवी और डिजिटल अधिकार हैं।

टॅग्स :जियो कैश बैक ऑफरजियोरिलायंस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

कारोबार1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क, रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और कंपनियों पर शिकंजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?