लाइव न्यूज़ :

जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया ने सरकार को खरीदे गए स्पेक्ट्रम के लिए अग्रिम भुगतान किया

By भाषा | Updated: March 18, 2021 18:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने हाल में हुई नीलामी में हासिल किए गए स्पेक्ट्रम के लिए दूरसंचार विभाग को प्रारंभ में किए जाने वाले भुगतान किए हैं। उद्योग सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

दूरसंचार विभाग ने आठ मार्च को तीन परिचालकों को ‘मांग-पत्र’ जारी किए थे, और गुरुवार को प्रारंभ के भुगतान करने की अंतिम तारीख थी।

पूरे मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि रिलायंस जियो ने लगभग 15,019 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान किया है, जबकि भारती एयरटेल ने लगभग 6,323 करोड़ रुपये चुकाए हैं।

उन्होंने कहा कि वोडाफोन आइडिया ने लगभग 574 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

इन भुगतानों के बारे में कंपनियों ने आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी।

इस महीने की शुरुआत में हुई नीलामी में 855.6 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के लिए 77,800 करोड़ रुपये से अधिक की बोली लगाई गई थी।

अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने नीलामी में सबसे अधिक खर्च किया। जियो ने 800 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज और 2300 मेगाहर्ट्ज जैसे बैंड में 488.35 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम 57,122.65 करोड़ रुपये में खरीदा है।

भारती एयरटेल ने 355.45 मेगाहर्ट्ज के लिये 18,699 करोड़ रुपये की बोली लगायी, जबकि वोडाफोन आइडिया ने 1,993.40 करोड़ रुपये में 11.90 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसंजू सैमसन ने एक खास लिस्ट में एमएस धोनी और सुरेश रैना को पीछे छोड़ा, IPL में एक बड़ा मुकाम हासिल किया

भारतTMC की निर्ममता ने 'मां' को रुला दिया, माटी को घुसपैठियों के हवाले कर दिया और 'मानुष' को पलायन के लिए मजबूर कर दिया: बंगाल में PM मोदी

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतमुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने बढ़ा दी है अपनी सियासी सक्रियता, जदयू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किया शिरकत

भारतसंदेशखलि की रेखा पात्रा और आरजी कर अस्पताल की पीड़िता की मां को चुनाव टिकट देना?, पीएम मोदी बोले-महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले गुंडों को पनाह दें रही दीदी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: संडे को बना रहे लॉग ड्राइव का प्लान? तो पहले चेक कर लें ईंधन के ताजा दाम, पूरी रेट लिस्ट यहां

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?