लाइव न्यूज़ :

जियो, एयरटेल की ग्राहक संख्या जुलाई में बढ़ी, वोडा-आईडिया ने 14.3 लाख उपभोक्ता गवाएं: ट्राई

By भाषा | Updated: September 23, 2021 17:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर वित्तीय संकट का सामना कर रही वोडाफोन आइडिया लि. (वीआईएल) ने जुलाई में 14.3 लाख मोबाइल ग्राहक गंवाए जबकि देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो और भारती एयरटेल की ग्राहक संख्या में अच्छी-खासी वृद्धि हुई।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों के अनुसार रिलायंस जियो ने बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत करते हुए जुलाई में 65.1 लाख नये मोबाइल ग्राहक जोड़े। वहीं भारती एयरटेल की ग्राहक संख्या में 19.42 लाख का इजाफा हुआ।

ट्राई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई, 2021 में जियो की कुल मोबाइल ग्राहक संख्या तेजी से बढ़ते हुए 44.32 करोड़ पर पहुंच गई। एयरटेल का ग्राहक आधार भी बढ़कर 35.40 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं दूसरी तरफ जुलाई महीने में वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या 14.3 लाख घटकर 27.19 करोड़ रह गई।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में दबाव में फंसे दूरसंचार क्षेत्र के लिये बड़े सुधार पैकेज को मंजूरी दी है। इस पैकेज में सांविधिक बकाये के भुगतान से चार साल की मोहलत देना, दुलर्भ रेडियो तरंगों को साझा करने की अनुमति, सकल समायोजित राजस्व (एजीआर) की परिभाषा में बदलाव तथा स्वत: मंजूर मार्ग से 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति शामिल हैं।

सरकार के इस कदम से वोडाफोन-आइडिया जैसी कंपनियों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें पिछले वैधानिक बकाया के रूप में हजारों करोड़ का भुगतान करना पड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?