लाइव न्यूज़ :

जियो ने अप्रैल में 47 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े, वोडाफोन आइडिया ने 18 लाख कनेक्शन गंवाए

By भाषा | Updated: July 12, 2021 23:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई देश की सबसे बड़ी दूरंसचार कंपनी रिलायंस जियो ने अप्रैल में सबसे ज्यादा 47 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े। इस दौरान संकट में फंसी वोडाफोन आइडिया ने 18 लाख ग्राहक गंवाए। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में भारती एयरटेल के मोबाइल कनेक्शनों में 5.1 लाख का इजाफा हुआ।

आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में रिलायंस जियो के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 47 लाख बढ़कर 42.76 करोड़ पर पहुंच गई।

वहीं वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या 18 लाख घटकर 28.19 करोड़ रह गई। मार्च में कंपनी ने 10 लाख नए ग्राहक जोड़े थे।

अप्रैल में भारती एयरटेल के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 5.1 लाख बढ़कर 35.29 करोड़ पर पहुंच गई।

ट्राई ने कहा कि कुल मिलाकर अप्रैल में देश में कुल फोन ग्राहकों की संख्या पिछले महीने की तुलना में 0.19 प्रतिशत बढ़कर 120.34 करोड़ पर पहुंच गई। माह के दौरान शहरी फोन ग्राहकों की संख्या में 0.08 प्रतिशत तथा ग्रामीण गाहकों की संख्या में 0.32 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

अप्रैल में देश का कुल फोन घनत्व बढ़कर 88.27 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो मार्च में 88.17 प्रतिशत था।

ट्राई के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या बढ़कर 78.28 करोड़ हो गई, जो इससे पिछले महीने की तुलना में 0.61 प्रतिशत अधिक है।

अप्रैल के अंत तक कुल ब्रॉडबैंड ग्राहकों में शीर्ष पांच सेवाप्रदाताओं की बाजार हिस्सेदारी 98.8 प्रतिशत थी।

इन सेवाप्रदाताओं में रिलायंस जियो इन्फोकॉम (43.04 करोड़), भारती एयरटेल (19.41 करोड़), वोडाफोन आइडिया (12.25 करोड़), बीएसएनएल (2.45 करोड़) तथा एट्रिया कन्वर्जेंस (18.7 लाख) शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें