लाइव न्यूज़ :

जिंदल स्टेनलेस हिसार लिमिटेड मुनाफा दूसरी तिमाही में 35 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: November 4, 2020 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर जिंदल स्टेनलेस हिसार लिमिटेड (जेएसएचएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 35 प्रतिशत बढ़कर 111 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 82 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि समीक्षावधि में उसकी कुल आय 2,076 करोड़ रूपये रही। यह पिछले साल इस अवधि में 1,971 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान कंपनी की बिक्री नौ प्रतिशत बढ़कर 1,55,470 टन रही जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 1,43,139 टन थी।

जेएसएचएल के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने कहा, "जेएसएचएल के पास निरंतर बदलते बाजार की आवश्यकता पूरा करने की क्षमता है। इससे जेएसएचएल को संकट और सुधार दोनों स्थितियों में डटे रहने में मदद मिलती है। दूसरी तिमाही में बिक्री के कोविड-19 पूर्व स्तर पर पहुँचने के बाद हमें उम्मीद है कि सरकार के बुनियादी ढांचे पर खर्च बढ़ाने से क्षेत्र को मदद मिलेगी।’’

वित्त वर्ष 2020-21 की पहली छमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 63 प्रतिशत घटकर 62 करोड़ रुपए रहा। इस दौरान कंपनी की बिक्री 31 प्रतिशत घटकर 2,02,885 टन रही, जबकि कुल आय 2,819 करोड़ रूपए रही।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?