लाइव न्यूज़ :

Jet Airways: जेट एयरवेज के पदनामित सीईओ संजीव कपूर ने इस्तीफा दिया

By रुस्तम राणा | Updated: April 28, 2023 20:47 IST

जनवरी में जेट एयरवेज की प्रबंधन समिति ने कपूर से सीईओ के पद का उपयोग तब तक नहीं करने के लिए कहा था जब तक कि संकटग्रस्त एयरलाइन का स्वामित्व पूरी तरह से ऋणदाताओं के संघ को हस्तांतरित नहीं हो जाता।

Open in App
ठळक मुद्देसंजीव कपूर ने ग्राउंडेड कैरियर में शामिल होने के एक साल बाद ही कंपनी छोड़ दी हैकपूर पिछले साल अप्रैल में जेट एयरवेज में शामिल हुए थेहालांकि कपूर की तरफ से इस संबंध में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है

नई दिल्ली:जेट एयरवेज के पदनामित सीईओ संजीव कपूर ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा दे दिया। इस मामले की प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले लोगों ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने ग्राउंडेड कैरियर में शामिल होने के एक साल बाद ही कंपनी छोड़ दी है। कपूर पिछले साल अप्रैल में जेट एयरवेज में शामिल हुए थे। मामले से वाकिफ लोगों ने बताया कि शुक्रवार को कंपनी में उनका आखिरी दिन था। हालांकि कपूर की तरफ से इस संबंध में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है। जेट एयरवेज ने अप्रैल 2019 में अपना परिचालन बंद कर दिया था और बाद में यह दिवालिया कार्यवाही में चली गई।

जनवरी में जेट एयरवेज की प्रबंधन समिति ने कपूर से सीईओ के पद का उपयोग तब तक नहीं करने के लिए कहा था जब तक कि संकटग्रस्त एयरलाइन का स्वामित्व पूरी तरह से ऋणदाताओं के संघ को हस्तांतरित नहीं हो जाता। अक्टूबर 2020 में, एयरलाइन की लेनदारों की समिति ने दुबई स्थित मुरारी लाल जालान और यूके की कालरॉक कैपिटल के एक संघ द्वारा बनाई गई एक पुनरुद्धार योजना को मंजूरी दी। वित्तीय परेशानियों के कारण अप्रैल 2019 से एयरलाइन ने उड़ान नहीं भरी है।

टॅग्स :जेट एयरवेज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतनहीं रहीं जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल, कैंसर से हुआ निधन

कारोबारNaresh Goyal Latest News: सितंबर 2023 में अरेस्ट और मई 2024 में रिहा, दो माह की अंतरिम जमानत, 100000 रुपये का मुचलका भरा, पत्नी और खुद कैंसर से पीड़ित

कारोबारJet Airways: बंद पड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज फिर से उड़ने को तैयार, जालान कालरॉक समूह को हस्तांतरित करने को मंजूरी, एनसीएलटी ने दिया फैसला

भारत"मेरे लिए जेल में मरना बेहतर है", जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने जज से हाथ जोड़कर कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?