लाइव न्यूज़ :

जेबीएम ऑटो ने गुजरात में पेश की 'इको-लाइफ' इलेक्ट्रिक एसी बसें

By भाषा | Updated: May 28, 2021 20:18 IST

Open in App

मुंबई 28 मई जेबीएम ऑटो लिमिटेड (जेबीएम) ने गुजरात में ‘इको-लाइफ’ ब्रांड की पर्यावरण अनुकूल वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें उतारी हैं। मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने वीडिया काफ्रेंस में शुक्रवार को अहमदाबाद के वास्त्राल बस रैपिड परिवहन प्रणाली (बीआरटीएस) डिपो से पचास बसों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई।

जेबीएम ऑटो ने एक बयान में कहा कि अहमदाबाद जनमार्ग लिमिटेड (एजेएल) की बीआरटीएस योजना के तहत यह बस सेवा शुरू की गई है। एजेएल अहमदाबाद नगर निगम की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

कंपनी ने कहा कि वह अहमदाबाद शहर में ऐसी कुल 180 बसें चलायी जाएंगी। इनमें लिथियम आयन बैटरी लगी हैं जो जल्द चार्ज होती हैं। एक बार बैटरी पूरी तरह चार्ज हो जाने के बाद बस को 250 किलोमीटर (यातायात स्थिति पर निर्भर) चलाया जा सकता है।

उसने कहा कि इन बसों में उच्च तकनीक वाली सुविधाएं है। इनमें यात्री जानकारी प्रणाली, आपातकालीन स्थिति के लिए बटन, वाहन के स्थान की सूचना देने वाली और सीसीटीवी कैमरे शामिल है।

जेबीएम समूह के उपाध्यक्ष निशांत आर्य ने कहा, ‘‘जेबीएम देश भर में अत्याधुनिक ई-मोबिलिटी इकोसिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अहमदाबाद में बिजली से चलने वाली बसों को उतारना, हरित और टिकाऊ परिवहन समाधान प्रदान के प्रति हमारा दृष्टिकोण हैं। हमारी बसें दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार, कर्नाटक जैसे शहरों में लोगों को सुविधाएं प्रदान कर रही है।’

कंपनी ने दावा करते हुए कहा कि उसकी बसें शून्य उत्सर्जन करती है और इनके दस वर्षों के परिचालन में करीब एक हजार टन कार्बन डाइऑक्साइड और 350,000 लीटर डीजल की बचत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?