लाइव न्यूज़ :

जेपी इंफ्रा मामला: एनबीसीसी, सुरक्षा को मंगलवार तक संशोधित बोली सौंपने को कहा गया

By भाषा | Updated: May 17, 2021 22:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई रिण बोझ तले दबी जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (जेआईएल) के अधिग्रहण की दौड में शामिल सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी और निजी क्षेत्र के सुरक्षा समूह को मंगलवार तक संशोधित बोलियां जमा कराने को कहा गया है।

सूत्रों के अनुसार जेपी इंफ्रा के रिणदाताओं (सीओसी) की संभवत: एक बैठक 19 मई को होगी जिसमें कंपनी रिण शोधन अक्षमता समाधान प्रक्रिया के तहत दोनों कंपनियों की बोली पर विचार विमर्श किया जायेगा।

सीओसी की गत शनिवार को हुई बैठक में दोनों की बोलियों पर विचार किया गया और कई तरह के स्पष्टीकरण मांगे गये। सीओसी में रिणदाताओं और घर खरीदारों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

बैठक के दौरान एनबीसीसी और सुरक्षा समूह दोनों से बोलियों में जरूरी बदलाव करते हुये संशोधित बोलियां जमा कराने को कहा गया।

बोली प्रक्रिया के इस चौथे दौर में जहां एनबीसीसी ने रिणदाता वित्तीय संस्थानों को 1,903 एकड़ भूमि देने की पेशकश की है वहीं सुरक्षा समूह ने 2,651 एकड़ भूमि देने का प्रस्ताव किया है। सुरक्षा समूह ने इस भूमि में से 1,486 एकड़ भूमि असहमत रिणदाताओं के लिये रखा है। वहीं एनबीसीसी ने असहमत वित्तीय रिणदाताओं के लिये 377 एकड़ अतिरिक्त भूमि का प्रावधान किया है। कुल मिलाकर उसने 1,903 एकड़ भूमि की पेशकश रखी है।

इससे पहले दिसंबर 2019 में बोली के तीसरे दौर में 13 बैंकों और 21 हजार के करीब घर खरीदारों के प्रतिनिधियों को मिलाकर बनी सीओसी ने एनबीसीसी के समाधान प्रस्ताव को 97.36 प्रतिशत मतों के साथ मंजूरी दे दी थी। इसके बाद मार्च 2020 में एनबीसीसी को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) से जेपी इंफ्राटेक के अधिग्रहण की मंजूरी मिल गई थी।

पिछले साल मामले में घर खरीदारों के 13,364 करोड़ रुपये के दावे और रिणदाताओं के 9,783 करोड़ रुपये के दावे को स्वीकार किया गया। लेकिन इस आदेश को एनसीएलएटी में चुनौती दी गई और उसे बाद मामला उच्चतम न्यायालय में पहुंच गया जहां दोनों --एनबीसीसी और सुरक्षा समूह-- से नई बोलियां सौंपने को कहा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम