लाइव न्यूज़ :

January EPFO ​​figures 2024: 8.08 लाख नए सदस्यों में 2.05 लाख महिला, जनवरी 2024 में 16.02 लाख सदस्य जुड़े, देखें  ईपीएफओ आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 24, 2024 10:56 PM

January EPFO ​​figures 2024: मंत्रालय ने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अनंतिम पेरोल आंकड़ों के मुताबिक ईपीएफओ ने जनवरी 2024 में शुद्ध आधार पर 16.02 लाख सदस्यों को जोड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्दे जनवरी 2024 में जोड़े गए कुल नए सदस्यों का 56.41 प्रतिशत है। मुख्य रूप से पहली बार नौकरी कर रहे हैं। शुद्ध महिला सदस्यों की संख्या लगभग 3.03 लाख रही।

January EPFO ​​figures 2024: सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ ने जनवरी 2024 में शुद्ध रूप से 16.02 लाख सदस्य जोड़े। रविवार को जारी पेरोल के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में रविवार को कहा कि जनवरी 2024 में पहली बार लगभग 8.08 लाख सदस्यों का नामांकन किया गया। मंत्रालय ने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अनंतिम पेरोल आंकड़ों के मुताबिक ईपीएफओ ने जनवरी 2024 में शुद्ध आधार पर 16.02 लाख सदस्यों को जोड़ा है।

आंकड़ों के मुताबिक इनमें 18-25 आयु वर्ग के अधिकांश सदस्य हैं। इनकी संख्या जनवरी 2024 में जोड़े गए कुल नए सदस्यों का 56.41 प्रतिशत है। इससे पता चलता है कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश व्यक्ति युवा हैं। ये मुख्य रूप से पहली बार नौकरी कर रहे हैं। पेरोल आंकड़ों से पता चलता है कि लगभग 12.17 लाख सदस्य जो ईपीएफओ की योजनाओं से बाहर निकल गए थे।

वे फिर से शामिल हो गए। इन सदस्यों ने अपनी नौकरी बदल ली और ईपीएफओ के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए। इन्होंने अपने कोष को स्थानांतरित करने का विकल्प चुना। आंकड़ों के मुताबिक 8.08 लाख नए सदस्यों में लगभग 2.05 लाख महिला सदस्य हैं। इसके अलावा समीक्षाधीन महीने में जोड़े गए शुद्ध महिला सदस्यों की संख्या लगभग 3.03 लाख रही।

 

टॅग्स :कर्मचारी भविष्य निधि संगठनEPFO
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारआप अगर जॉब चेंज कर रहे हैं, तो EPF को लेकर न हों परेशान, बस आपके UAN से हो जाएगा ये पूरा काम

कारोबारEPF: जानिए 20 हजार की बेसिक सैलरी से कैसे बनाए 1.30 करोड़ रुपए का फंड

कारोबारक्या वाकई में रोजगार की स्थिति में सुधार, जानिए ईपीएफओ 2024 के आंकड़ें क्या बता रहे..

कारोबारEPF Withdrawal: कैसे निकाल सकते हैं EPF अकाउंट से अपने रुपए, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप

कारोबारऑनलाइन टर्म इंश्योरेंस प्लान्स: कन्वीनिएन्स एंड एक्सेसिबिलिटी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIndeed Layoffs: लोगों को नौकरी ढूंढने में मदद करने वाली करियर साइट इनडीड में होगी छंटनी, 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना

कारोबारGold Price Today 14 May 2024: सोने की कीमत में आई गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है रेट

कारोबारIndia Artificial Intelligence AI: 2027 तक तीन गुना बढ़कर 5 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान, इंटेल-आईडीसी रिपोर्ट ने कहा- 2023 में एआई पर 170.38 करोड़ अमेरिकी डॉलर खर्च

कारोबारललित गर्ग का ब्लॉग: प्रवासी कामगारों से मजबूत होती अर्थव्यवस्था

कारोबारShare Market Close: चौथे चरण की वोटिंग से शेयर बाजार में आई आंधी, सेंसेक्स 111 अंक उछला, निफ्टी में भी बढ़त