लाइव न्यूज़ :

जेनेट येलेन बनी अमेरिका की पहली महिला वित्त मंत्री

By भाषा | Updated: January 26, 2021 17:41 IST

Open in App

वाशिंगटन, 26 जनवरी प्रख्यात अर्थशास्त्री जेनेट येलेन को वित्त मंत्री बनाये जाने पर अमेरिकी सीनेट ने मुहर लगा दी। इस तरह येलेन अमेरिका के इतिहास में पहली महिला वित्त मंत्री बन गयी हैं।

येलेन (74) इससे पहले अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की गवर्नर रह चुकी हैं। उन्होंने 2014 से 2018 के दौरान फेडरल रिजर्व की अगुवाई की।

सोमवार को सीनेट ने 84 बनाम 15 के मत से येनेट को वित्त मंत्री नामित किये जाने पर स्वीकृति दे दी। अब येलेन के समक्ष कोरोना वायरस महामारी के चलते बदहाल हो चुकी अर्थव्यवस्था को उबारने की जिम्मेदारी है। येलेन शीघ्र ही शपथ ले सकती हैं।

येलेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति जो बाइडन के मंत्रिमंडल की तीसरी सदस्य बन गयी हैं, जिनकी नियुक्ति को सीनेट की मंजूरी मिल गयी है।

येलेन के अलावा सीनेट ने राष्ट्रीय सतर्कता विभाग के निदेशक पद के लिये एव्रिल हेनेस और रक्षा मंत्री के पद के लिये लॉयड ऑस्टिन के नाम पर मुहर लगायी है। गृह मंत्री के रूप में टोनी ब्लिंकेन के नाम को जल्दी ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

अमेरिका कोरोना वायरस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित देश है। अब तक अमेरिका में महामारी के चलते 4.20 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक ढाई करोड़ से अधिक लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

राष्ट्रपति बाइडन ने महामारी से अर्थव्यवस्था को उबारने के लिये 1.9 हजार अरब डॉलर के पैकेज का प्रस्ताव दिया है।

सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने सोमवार को सीनेट में कहा, ‘‘येलेन के नामांकन को दोनों दलों के समर्थन से उनके अनुभव की स्वीकार्यता का पता चलता है। इससे यह भी पता चलता है कि हमारे समय की आर्थिक चुनौतियों का प्रबंधन करने के लिये उनकी योग्यता कितनी अनुकूल है।’’

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी सीनेट में सत्ताधारी डेमोक्रटिक पार्टी और विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी दोनों के 50-50 सदस्य हैं।

येलेन ने ब्राउन और येल से स्नातक किया है। उन्होंने दुनिया के कुछ सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में अर्थशास्त्र पढ़ाया है। वैश्विक वित्तीय संकट से गिरती बेरोजगारी और सतत आर्थिक सुधार के दौर में फेडरल रिजर्व की गवर्नर के रूप में कार्यकाल के लिये येलेन को याद किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?