लाइव न्यूज़ :

जागरण प्रकाशन को पहली तिमाही में 7.05 करोड़ रुपये का घाटा, आय बढ़ी

By भाषा | Updated: August 13, 2021 23:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली 13 अगस्त हिंदी दैनिक समाचार पत्र दैनिक जागरण के प्रकाशक जागरण प्रकाशन लि. ने शुक्रवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध घाटा कम होकर 7.05 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी जानकारी में बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसका शुद्ध घाटा 44.31 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने बताया कि आलोच्य तिमाही में हालांकि उसकी परिचालन आय 41.47 प्रतिशत बढ़कर 270.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। यह बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 191.08 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान कंपनी का कुल खर्च 13.79 प्रतिशत बढ़कर 301.94 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष में इसी अवधि के दौरान उसका खर्च 265.34 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने कहा, ‘‘कोरोना महामारी ने भारत सहित पूरी दुनिया में आर्थिक परेशानियां पैदा कर दी है। जिसके कारण 30 जून, 2021 को समाप्त तिमाही में विज्ञापन आय और लाभ की स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। कोरोना की दूसरी लहर ने देशभर में आर्थिक विकास और व्यावसायिक स्थितियों पर ख़ासा प्रभाव डाला है।’’

इसके अलावा मुद्रण, प्रकाशन और डिजिटल मंच के जरिये चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की आय 34.98 प्रतिशत बढ़कर 235.21 करोड़ रुपये रही। जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 174.26 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के एफएम रेडियो कारोबार की आय भी इस तिमाही में 42.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20.47 करोड़ रुपये रही। यह वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में 14.36 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के प्रदर्शन को लेकर जागरण प्रकाशन के प्रबंध निदेशक एवं चेयरमैन महेंद्र मोहन गुप्ता ने कहा, ‘‘लॉकडाउन और इसी तरह के अन्य प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए परिणाम संतोषजनक हैं। हालांकि, पिछले साल का तुलनात्मक आधार कम होने के कारण वृद्धि संख्या उत्साहित नहीं करती है।’’

जागरण प्रकाशन के शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 1.98 फीसदी घटकर 64.35 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें