लाइव न्यूज़ :

वेलकमहोटल ब्रांड के तहत और होटल खोलेगी आईटीसी

By भाषा | Updated: June 13, 2021 17:55 IST

Open in App

कोलकाता, 13 जून कोविड-19 महामारी के साथ लॉकडाउन हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में आयी मंदी के बीच आईटीसी होटल्स घरेलू पर्यटन उद्योग की संभावनाओं को लेकर आशान्वित है तथा उसकी अपने वेलकमहोटल ब्रांड के तहत होटलों की संख्या बढ़ाने की योजना है।

आईटीसी समूह की 45,000 करोड़ रुपए की हॉस्पिटैलिटी कंपनी ने कहा कि इस समय वेलकमहोटल ब्रांड के तहत देश भर में 19 होटल हैं और उसकी योजना एक साल के अंदर इसे 25 करने की है।

कंपनी के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, "आईटीसी वेलकमहोटल अगले 12 महीने में 25 होटलों वाला ब्रांड होगा।"

पिछले छह महीने में ब्रांड के तहत दो होटल खोले गए हैं। 10 जून को वेलकमहोटल तवलीन चैल का उद्घाटन किया गया जबकि करीब छह महीने पहले वेलकमहोटल शिमला खोला गया था। मार्च 2021 तिमाही में वेलकमहोटल अहमदाबाद और वेलकमहोटल पोर्ट ब्लेयर को नए तरीके से फिर पेश्स किया गया।

आईटीसी के कार्यकारी निदेशक नकुल आनंद ने कहा, "आतिथ्य सत्कार के विशिष्ट अनुभव पेश करने वाले समान सोच वाले भागीदारों के साथ सहयोग से देश में आईटीसी होटल की पहुंच मजबूत करने में मदद मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान