लाइव न्यूज़ :

2025 में 20000 नए पेशेवरों को नौकरी, अमेरिकी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी कॉग्निजेंट ने की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2025 17:43 IST

कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या पिछली तिमाही की तुलना में लगभग 3,36,300 पर स्थिर रही।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी की भारत में कर्मचारियों की संख्या अच्छी-खासी है। पिछले साल की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। उपयोग में सुधार करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

नई दिल्लीः अमेरिकी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी कॉग्निजेंट ने 2025 में 20,000 नए पेशेवरों को नियुक्त करने की योजना बनाई है। इस कदम का उद्देश्य कंपनी के प्रतिभा ढांचे को नया आकार देने के साथ प्रबंधित सेवाओं और कृत्रिम मेधा आधारित सॉफ्टवेयर विकास को समर्थन देना है। हालांकि कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या पिछली तिमाही की तुलना में लगभग 3,36,300 पर स्थिर रही।

कंपनी की भारत में कर्मचारियों की संख्या अच्छी-खासी है। कॉग्निजेंट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रवि कुमार एस. ने कहा, ‘‘ जैसा कि हमने निवेशक दिवस पर कहा था, हम अपनी रणनीति के तहत 20,000 नए पेशेवरों को नियुक्त कर रहे हैं जो पिछले साल की तुलना में दोगुने से भी अधिक है।’’

कुमार ने बताया कि इस वर्ष कंपनी अधिक संख्या में नए स्नातकों को नियुक्त करने की योजना बना रही है, ताकि अधिक मजबूत कार्यबल ढांचे का निर्माण किया जा सके। खासकर तब जब पिछले दो वर्षों में प्रबंधित सेवा परियोजनाओं में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि कंपनी तीन क्षेत्रों...नए पेशेवरों (फ्रेशर्स) को काम पर रखने, कृत्रिम मेधा (एआई) के माध्यम से उत्पादकता बढ़ाने और मानव पूंजी लागत को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए उपयोग में सुधार करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

कॉग्निजेंट ने कहा कि 14,000 पूर्व कर्मचारी वापस कंपनी से जुड़े हैं। न्यू जर्सी मुख्यालय वाली इस कंपनी ने 2025 की जनवरी-मार्च तिमाही के लिए राजस्व में 7.45 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 5.1 अरब अमेरिकी डॉलर की वृद्धि दर्ज की है। भाषा निहारिका रमण रमण

टॅग्स :अमेरिकाआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम