लाइव न्यूज़ :

संगठन में उच्च आदर्शों के लिये जरूरी है नेतृत्व करने वाला मिसाल पेश करे: नारायण मूर्ति

By भाषा | Updated: July 30, 2021 23:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई इन्फोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति ने शुक्रवार को कहा कि किसी संगठन में उच्च आदर्शों और नैतिकता की संस्कृति के के लिये जरूरी है कि अगुवाई करने वाला मिसाल पेश करे और निचले स्तर के कर्मचारी भी बेहतर मूल्यों और नीतियों को साझा करते हुए इसके ‘संदेशवाहक’ बने।

अटल इनोवेशन मिशन के ‘एटीएल टिंकरप्रेन्योर प्रोग्राम’ के युवा नवोन्मेषियों को संबोधित करते हुए मूर्ति ने कहा कि नेतृत्व ऐसा हो, जो लोगों के लिये मिसाल बने, किसी संगठन के लिये इससे ज्यादा शक्तिशाली कुछ भी नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप अच्छे या बुरे मूल्यों का संचार करना चाहते हैं, तो आपका अनुकरण करने वाले उन आदतों को बहुत उत्साह के साथ अपनाएंगे, क्योंकि वे हर समय नेतृत्व को देखते हैं और वे उसके आचारण को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहते हैं।’’

मूर्ति ने कहा कि किसी बड़े संगठन में प्रमुख के लिये हर किसी से बात करना संभव नहीं है और इसीलिए यह महत्वपूर्ण है कि नेतृत्व करने वाला निचले स्तर पर अपने कर्मचारियों को ऐसा ‘संदेशवाहक’ बनाये जो अच्छे मूल्यों और नीतियों को दूसरे के साथ साझा कर सके।

उन्होंने इन्फोसिस में शुरू की ‘वैल्यू चैंपियन’ का उल्लेख किया। इसके तहत कंपनी विभिन्न विभागों में ‘श्रेष्ठ मूल्यनिष्ठ कर्मियों’ का सम्मान करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?