लाइव न्यूज़ :

इरकॉन इंटरनेशनल के शेयर ने 15% की लगाई छलांग, रेलवे बजट के पहले PSU में खुशखबरी

By आकाश चौरसिया | Updated: January 20, 2024 12:49 IST

इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के शनिवार को ट्रेड में बढ़ोतरी हुई है। यह लगातार दूसरे सत्र में इस तरह की बढ़ोतरी देखी गई। हाल में तीन दिन पहले ही स्टॉक मार्केट क्रैश कर गया था, जिसके बाद इरकॉन के शेयरों में बढ़ोतरी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे बजट से पहले पीएसयू ने लगाई लंबी छलांगशेयर में पैसे लगाकर आप कमा सकते हैं अच्छे रिटर्न इरकॉन इंटरनेशनल रेलवे मंत्रालय के अंतर्गत आता है

नई दिल्ली: इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयर में शनिवार को ट्रेड में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह लगातार दूसरे सत्र में इस तरह की बढ़ोतरी देखी गई। तीन दिन पहले ही स्टॉक मार्केट क्रैश कर गया था, जिसके बाद इरकॉन के शेयरों में बढ़ोतरी हुई है। खबर के मुताबिक उसके स्टॉक में 14.80 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मल्टीबैगर शेयर में एक साल में 320 फीसदी से ज्यादा और जनवरी में अब तक करीब 50 फीसदी की तेजी आई है। 

इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड यह रेलवे मंत्रालय के अंर्तगत आता है। इस महीने इरकॉन सहित अधिकांश रेलवे काउंटरों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, क्योंकि यह बताया गया था कि इस क्षेत्र के लिए बजट आवंटन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच सकता है।

बजट नजदीक आने के साथ ही रेलवे शेयरों में जोरदार तेजी देखी जा रही है। आईडीबीआई कैपिटल के सेक्टर विश्लेषक (इन्फ्रा) विशाल पेरीवाल ने कहा, ''यह सेक्टर के लिए रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय आवंटन की उम्मीद पर हो सकता है। बजट 1 फरवरी, 2024 को पेश किया जाएगा।

तकनीकी मदद के साथ इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के काउंटर के लिए समर्थन 245 रुपये पर देखा जा सकता है, इसके बाद 236 रुपये और 225 रुपये का स्तर देखा जा सकता है। आगे की तेजी के लिए 262 रुपये से ऊपर एक निर्णायक कदम की आवश्यकता है। एक विश्लेषक ने मौजूदा ऊंचाई पर मुनाफावसूली करने की सलाह दी।

तकनीकी विश्लेषक जीगर एस पटेल की मानें तो सपोर्ट प्राइस 225 रुपये रहेगा और रेसिंसेटेंस 262 पर रख सकते हैं। अगर इसके स्तर में बढ़ोतरी होती है तो वो 275 रुपये तक ही होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इसकी ट्रेडिंग 200 से 280 के बीच ही रहने वाली है। वहीं, दूसरे फिनवेस्ट के संस्थापक रवि सिंह ने कहा, इसका स्टॉक 275 रुपये तक हिट कर सकता है और अगर स्टॉपलॉस जाएगा तो वह मात्र 245 तक रहेगा। 

मल्टीबैगर शेयरमल्टीबैगर शेयर में फायदा ये होता है कि यह 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न देता है। इस टर्म को पीटर लिंच ने वॉल स्ट्रीट के लिए साल 1988 में लॉन्च किया था। इस टर्म को बेसबॉल खेल से लिया गया है, जिसके तहत खेल की सफलता को देखा जाता है। 

टॅग्स :शेयर बाजारshare bazarरेल बजटRailway MinistryRailway Budget
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

भारतTrain Cancelled: जून में रेल यात्रा करना होगा मुश्किल, 77 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी