लाइव न्यूज़ :

आईपीजीए ने सरकार से दलहनों के अधिकतम खुदरा मूल्य निर्धारित करने का आग्ह किया

By भाषा | Updated: June 2, 2021 23:22 IST

Open in App

मुंबई, दो जून दलहन की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर भारतीय दलहन एवं अनाज संघ (आईपीजीए) ने बुधवार को सरकार से दालों के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य तय करने का आग्रह किया ताकि यह उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सके।

सरकार को दिए एक ज्ञापन में, आईपीजीए ने दालों के लिए एक एमआरपी स्थापित करने का सुझाव दिया ताकि वे उपभोक्ताओं को अस्वाभाविक रूप से उच्च कीमतों पर न बेचे जाएं।

आईपीजीए के उपाध्यक्ष बिमल कोठारी ने एक ‘ऑनलाइन’ संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह उपभोक्ता मामलों के विभाग (डीओसीए) द्वारा उन आंकड़ों के आधार पर हासिल किया जा सकता है जो थोक व्यापारी और खुदरा विक्रेता दैनिक आधार पर डीओसीए वेबसाइट पर अपलोड करते हैं।’’

आईपीजीए ने सरकार से घरेलू किसानों के साथ-साथ उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के विकल्प के रूप में आयात शुल्क का उपयोग करने का भी आग्रह किया है।

सरकार उस स्तर तक शुल्क लगा सकती है जो यह सुनिश्चित करे कि आयातित दालों का मूल्य, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से काफी ऊपर रहे।

कोठारी ने कहा कि इस तरह, जब कीमतें एमएसपी के स्तर पर या उससे ऊपर होंगी, तो व्यापारी घरेलू उत्पाद खरीदना पसंद करेगा। और, अगर कमी हुई, तो वे सस्ती कीमतों पर पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वे मांग-आपूर्ति के अंतर को पाटने के लिए इन वस्तुओं का आयात भी कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?