लाइव न्यूज़ :

आईओसी पानीपत में देश का पहला मेलिक एनहाइड्राइड कारखाना लगाएगी

By भाषा | Updated: November 1, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने सोमवार को कहा कि वह हरियाणा में अपनी पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोलियम परिसर (पीआरपीसी) में मूल्य वर्धित रासायनिक उत्पादों के विनिर्माण के लिये 3,681 करोड़ रुपये के निवेश से देश का पहला वृहत आकार का मेलिक एनहाइड्राइड कारखाना स्थापित करेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि परियोजना का क्रियान्वयन चरण-1 निवेश मंजूरी से 54 महीनों में किया जाएगा।

परियोजना की क्षमता 1,20,000 टन सालाना मेलिक एनहाइड्राइड (एमएएच) की होगी। इसका उपयोग पॉलिएस्टर रेजिन, कृषि रसायनों जैसे विशेष उत्पादों के विनिर्माण में होता है।

कारखाने में 20,000 टन प्रति वर्ष बुटानेडियोल (बीडीओ) का भी उत्पादन होगा। इसका उपयोग पॉली यूरेथेन (पीयू) और पॉली ब्यूटिलीन टेरेफ्थेलेट्स (पीबीटी) - इंजीनियरिंग स्तर के प्लास्टिक और ‘बायोडिग्रेडेबल फाइबर‘ में होता है।

इसके अलावा, औषधि उद्योग को गति देने के लिये इस संयंत्र से मूल्यवर्धित रसायन 16,000 टन टेट्रा हाइड्रो फुरान (टीएचएफ) का भी उत्पादन किया जाएगा।

आईओसी के निदेशक मंडल की पिछले सप्ताह हुई बैठक में परियोजना में निवेश को मंजूरी दी गयी।

इस बारे में आईओसी के चेयरमैन, एस एम वैद्य ने कहा, ‘‘फिलहाल अधिक मांग वाले रसायनों का ज्यादातर हिस्सा आयात किया जाता है। प्रस्तावित एमएएच कारखाना आयात निर्भरता को कम करेगा और प्रतिवर्ष लगभग 15 करोड़ डॉलर की विदेशी मुद्रा को बचाएगा...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?