लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में 250 कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी इन्वेस्टर्स क्लिनिक

By भाषा | Updated: July 23, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली 23 जुलाई रियल एस्टेट कंपनी इन्वेस्टर्स क्लिनिक ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी विस्तार योजना के तहत लखनऊ में आवासीय और वाणिज्यिक संपत्तियों के विपणन कार्य के लिए 250 से अधिक कर्मचारियों को नियुक्त करेगी।

उत्तर प्रदेश के नॉएडा में प्रमुख तौर पर कारोबार करने वाली इन्वेस्टर्स क्लिनिक ने लखनऊ में हाल में अपना पहला कार्यालय खोला है। उसने रियल्टी फर्म मिगसन की व्यावसायिक संपत्तियों को बेचने के लिए 65 कर्मचारियों को काम पर रखा है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘कंपनी पहले ही लखनऊ में शहीद पथ पर मिगसन-जनपथ की नयी वाणिज्यिक परियोजना के लिए 250 करोड़ रुपये की इन्वेंट्री बेच चुकी है।’

कंपनी ने बताया कि उसने निर्माणकर्त्ता की तरफ से इस परियोजना में करीब 2.5 लाख वर्ग फुट जमीन बेचीं है।

इन्वेस्टर्स क्लिनिक के संस्थापक हनी कटियाल ने कहा, ‘कोविड-19 महामारी के कारण लगभग हर क्षेत्र चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहा हैं। पहले लॉकडाउन के दौरान अचल संपत्ति का राजस्व भी थोड़े समय के लिए नीचे चला गया। हम कोरोना की पहली लहर में मजबूत होकर उभरे और दूसरी लहर का भी सामना किया।’

उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है क्योंकि इस साल की दूसरी छमाही के दौरान मांग बढ़ने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू