लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय सौर संघ ने ऊर्जा में तेजी से बदलाव के लिए जीईएपीपी के साथ भागीदारी की

By भाषा | Updated: November 3, 2021 17:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर अंतरराष्ट्रीय सौर संघ (आईएसए) ने अल्प विकसित देशों और छोटे द्विपीय विकासशील क्षेत्रों में ऊर्जा में तेजी से बदलाव लाने के लिये हाल में शुरू ‘ग्लोबल एनर्जी अलायंस फॉर पीपल एंड प्लानेट’ के साथ भागीदारी की है।

आईएसए ने मंगलवार रात जारी बयान में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय सौर संघ ने सीओपी-26 (संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन) के दौरान मंगलवार को अल्प विकसित देशों और छोटे द्विपीय विकासशील क्षेत्रों (स्मॉल आईलैंड डेवलपिंग स्टेट) में ऊर्जा बदलाव में तेजी लाने के लिये हाल में शुरू ग्लोबल एनर्जी अलायंस फॉर पीपल एंड प्लानेट (जीईएपीपी) के साथ भागीदारी की है।’’

यह साझेदारी ग्रिड-आधारित परियोजनाओं के समर्थन और नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों के वितरण के जरिये वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण सौर उत्पादन क्षमता को आगे बढ़ाएगी।

इसका लक्ष्य अगले दशक में सार्वजनिक और निजी पूंजी के तहत 100 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाना और तीन प्रमुख समस्याओं से एक साथ निपटना है। इसमें पहली बिजली है। इसके तहत भरोसेमंद नवीकरणीय ऊर्जा एक अरब लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। दूसरी समस्या जलवायु है। इसके तहत चार अरब टन कॉर्बन उत्सर्जन में कमी लाने का लक्ष्य है। तीसरी समस्या रोजगार है। इसके अंतर्गत सीधे तौर पर 15 करोड़ से अधिक रोजगार सृजित करने का लक्ष्य है।

अंतरराष्ट्रीय सौर संघ के महानिदेशक अजय माथुर ने कहा, ‘‘जीईएपीपी के साथ साझेदारी के माध्यम से, आईएसए सरकार की क्षमता का निर्माण और शोध के माध्यम से एक सक्षम नीति तथा नियामकीय वातावरण तैयार करेगा। साथ ही परियोजना विकास में सहायता प्रदान करेगा...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?