लाइव न्यूज़ :

Interim Budget 2024: 'बैंकों का 4 फीसदी एनपीए घटा', '3 गुना ज्यादा कर्ज लेना हुआ आसान', राष्ट्रपति ने अभिभाषण में कहा..

By आकाश चौरसिया | Updated: January 31, 2024 13:25 IST

संसद की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि सरकार ने सामान्य भारतीय पर महंगाई को बोझ नहीं बढ़ने दिया, बैंकों का एनपीए घटकर 4 फीसदी घटा, सरकार ने पहली बार सामान्य वर्ग के लोगों को आरक्षण की सुविधा दी।

Open in App
ठळक मुद्देनए संसद भवन में राष्ट्रपति ने दिया अपना अभिभाषण इस खास मौके पर दोनों सदनों की ज्वाइंट सिटिंग हुई थीराष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इस दौरान सरकार की पिछले 5 सालों की उपलब्धियों को भी बताया

नई दिल्ली: संसद की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि सरकार ने सामान्य भारतीय पर महंगाई को बोझ नहीं बढ़ने दिया, बैंकों का एनपीए घटकर 4 फीसदी घटा, सरकार ने पहली बार सामान्य वर्ग के लोगों को आरक्षण की सुविधा दी। उन्होंने ये भी बताया कि भारत सरकार के केंद्र बिंदु में कृषि और लोगों के विकास कैसे ज्यादा से ज्यादा हो इस पर ध्यान रहा। 

राष्ट्रपति ने भी बताया कि सरकार ने चार स्तंभ पर भी काम किया, जिसमें युवाशक्ति, नारीशक्ति, किसान और गरीबों की उन्नति पर लगातार काम किया है। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' के तहत किसानों को 2.80 लाख करोड़ रुपए अभी तक दे चुकी है।

इसके अलावा किसानों को पिछले 10 सालों में आसानी से कर्ज मुहैया करवाया गया और उनका यह कर्ज लेने की क्षमता भी तीन गुना बढ़ी है। बताते चले कि राष्ट्रपति का ये अभिभाषम नए संसद भवन में हुआ और इस दौरान संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक हुई। 

उन्होंने आगे कहा कि नई संसद भवन में अमृत काल के शुरुआत में बनी है और राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि साल 2047 तक भारत एक विकसित देश बन जाएगा। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि अब कल्याणकारी योजनाएं की पहुंच आम आदमी तक हो गई है, लेकिन इस पर उन्होंने प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे लोगों की जिंदगी में सुधार होना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'गरीबी हटाओ' का नारा बचपन से सुना था। लेकिन आज पहली बार हुआ, जब बड़े स्तर पर गरीबी दूर होते वो देख पाईं। उन्होंने कहा, 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' से भारत को मजबूती मिली है और इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सुरक्षा क्षेत्र में सरकार ने 1 लाख करोड़ रुपए निवेश किए हैं। 

टॅग्स :बजटबजट 2024बजट 2024 उम्मीदें
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम