लाइव न्यूज़ :

इन्फोसिस 14 अप्रैल को शेयर पुनर्खरीद पर करेगी विचार

By भाषा | Updated: April 11, 2021 19:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल आईटी सेवा कंपनी इन्फोसिस ने रविवार को कहा कि उसका निदेशक मंडल 14 अप्रैल को शेयर पुनर्खरीद प्रस्ताव पर विचार करेगा।

इन्फोसिस ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (प्रतिभूति पुनर्खरीद) नियमन, 2018 के अनुरूप कंपनी का निदेशक मंडल 14 अप्रैल, 2021 को होने वाली अपनी बैठक में पूर्ण रूप से चुकता शेयर पूंजी के पुनर्खरीद के लिये प्रस्ताव पर विचार करेगा।’’

बेंगलुरु की कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 13-14 अप्रैल, 2021 को होने वाली है। इसमें 31 मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही और वित्त वर्ष में कंपनी और उसकी अनुषंगी इकाइयों के वित्तीय परिणाम को मंजूरी और उसे रिकार्ड में लिया जाएगा।

इससे पहले, इन्फोसिस ने अगस्त 2019 में 8,260 करोड़ रुपये मूल्य के 11.05 करोड़ शेयर की पुनर्खरीद की थी। कंपनी का पहला शेयर पुनर्खरीद दिसंबर 2017 में 13,000 करोड़ रुपये का मूल्य का था। इसमें कंपनी ने 1,150 रुपये प्रति इक्विटी के भाव पर 11.3 करोड़ शेयर की पुनर्खरीद की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...