लाइव न्यूज़ :

इंफोसिस ने कहा, कुछ उपयोगकर्ताओं को अभी भी दिक्कत, आईटी पोर्टल को सुविधाजनक बनाने पर काम जारी

By भाषा | Updated: September 23, 2021 14:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर प्रमुख आईटी कंपनी इंफोसिस ने बृहस्पतिवार को स्वीकार किया कि कुछ उपयोगकर्ताओं को अभी भी आयकर पोर्टल तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और भरोसा दिया कि वह आयकर विभाग के सहयोग से पोर्टल को सुविधाजनक बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है।

जून में पोर्टल की शुरुआत के बाद के महीनों में लगातार गड़बड़ियों के चलते इंफोसिस को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।

आईटी कंपनी ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में पोर्टल के उपयोग में लगातार वृद्धि देखी गई है, और तीन करोड़ से अधिक करदाताओं ने पोर्टल में लॉग इन किया है और सफलतापूर्वक विभिन्न लेनदेन को पूरा किया।

इंफोसिस ने एक बयान में कहा, ‘‘पोर्टल ने करोड़ों करदाताओं के लेनदेन को सफलतापूर्वक पूरा करने के साथ लगातार सुधार किया है। कंपनी कुछ उपयोगकर्ताओं को अभी भी पेश आ रही कठिनाइयों को स्वीकार करती है और आयकर विभाग के सहयोग से इस पर तेजी से काम किया जा रहा है, ताकि उपयोगकर्ताओं के अनुभव को और बेहतर बनाया जा सके।’’

बयान में कहा गया कि पिछले कुछ हफ्तों में पोर्टल ने ‘‘करदाताओं’’ की चिंताओं का समाधान किया है और इसके उपयोग में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

बयान के मुताबिक अब तक तीन करोड़ से अधिक करदाताओं ने पोर्टल में लॉग इन किया है और सफलतापूर्वक विभिन्न लेनदेन पूरे किए हैं।

इंफोसिस ने कहा कि वह कुछ उपयोगकर्ताओं को पेश आ रही दिक्कतों को स्वीकार करती है और उनकी चिंताओं को बेहतर ढंग से समझने के लिए 1,200 से अधिक करदाताओं के साथ सीधे जुड़ी हुई है।

कंपनी ने कहा कि वह चार्टर्ड एकाउंटेंट समुदाय के साथ मिलकर इन चुनौतियों को तेजी से हल करने के लिए काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?