लाइव न्यूज़ :

उद्योग को वित्तीय उत्पादों का मूल्य निर्धारण पारदर्शी बनाने की जरूरत: शंकर

By भाषा | Updated: June 21, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली 21 जून भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर टी रवि शंकर ने सोमवार को उद्योग जगत से वित्तीय उत्पादों और सेवाओं के मूल्य निर्धारण को पारदर्शी बनाने का आग्रह किया ताकि उनकी गलत ढंग से होने वाली बिक्री की संभावना को कम किया जा सके।

नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान शंकर ने कहा कि मुफ्त सेवाओं के मामले में भी कुछ न कुछ मूल्य तो लगता ही है।

इस तरह की अपारदर्शी व्यवस्था का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वित्तीय क्षेत्र में कई उत्पादों को एक साथ मिलाकर बेचना ऐसी व्यवस्था है। जहां पादर्शिता की कमी लगती है।

उन्होंने कहा, ‘‘उत्पादों को एक बंडल बनाकर बेचने से ग्राहकों की बजाय विक्रेता को ही लाभ पहुंचता है। जब भी विभिन्न उत्पादों को एकजुट कर एक साथ बेचने की बात सामने आती है तो, मुझे लगता है कि नियामकों को गलत बिक्री और दुरुपयोग की संभावनाओं के प्रति अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।’’

उन्होंने हालांकि, कहा कि यह विचार शिक्षा क्षेत्र में निवेश और बैंकिंग क्षेत्र में सुरक्षा से संबंधित स्वतंत्र और निष्पक्ष बहस के हित में आरबीआई की तरफ से नहीं बल्कि उनका निजी विचार है।

डिप्टी गवर्नर ने कहा, ‘‘सेवाओं का मूल्य निर्धारित करते समय उद्योग को मूल्य को पारदर्शी बनाने की भी आवश्यकता है। आप जो भी सेवायें बेच रहे हैं उनका मूल्य निर्धारण अलग अलग होना चाहिए।’’

शंकर ने कहा कि डिजिटल भुगतान उद्योग अभी धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है। भारत में डिजिटल भुगतान ने 2010 बाद गति पकड़ी है। उन्होंने कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान में वृद्धि की व्यापक संभावनायें हैं। डिजिटल क्षेत्र में एक ऐसा समग्र तंत्र विकसित करने की आवश्यकता है जहां प्रत्येक नागरिक को इसका भरोसा हो कि उसका धन आनलाइन प्रणाली में सुरक्षित है।

डिप्टी गवर्नर ने कहा कि रिजर्व बैंक ने देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिये कई कदम उठाये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें